HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 116 पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 116 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित अन्य डिटेल्स आप आगे लेख में देख सकते हैं। 

Jul 2, 2026, 15:31 IST
HPCL Recruitment 2026
HPCL Recruitment 2026

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से ऑनलाइन आवेदन hindustanpetroleum.com मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित पोस्ट शामिल हैं। भारत की महारत्न कंपनी में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवार इस लेख में दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

HPCL Recruitment 2026 Notification: नोटिफिकेशन 

इस भर्ती अभियान के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में कुल 116 पोस्ट को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए Experienced और Fresher दोनों अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

HPCL भर्ती नोटिफिकेशन 2026 

HPCL Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स देख सकते हैं। 

भर्ती निकाय
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) 
पोस्ट 
विभिन्न 
पदों की संख्या 
116
विज्ञापन संख्या 
HPCL/OPEN/HR/1/2026-27
आवेदन तिथि 
1 से 20 जुलाई, 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
https://www.hindustanpetroleum.com/

HPCL Recruitment 2026 official website: आवेदन लिंक 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

HPCL ऑनलाइन आवेदन लिंक 

HPCL Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेद कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, HPCL Recruitment 2026 लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 साइन - इन के लिए डिटेल्स जैसे ईमेल, पासवर्ड, सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। 

स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates