HTET Result 2026: इस तिथि को जारी हो सकता है हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, PDF ऐसे करें डाउनलोड

HTET Result 2026: हरियाणा एजुकेशन बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एचटीईटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 22, 2026, 13:33 IST
HTET Result 2026
HTET Result 2026

HTET Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा पात्रता परीक्षा PGT लेवल-3, TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 का रिजल्ट जारी करेगा। PGT लेवल-3 की परीक्षा 04 जुलाई को सिंगल शिफ्ट में (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे) आयोजित की गई थी। TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 की  परीक्षा 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक) हुई थी। 

हरियाणा टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

HTET Result 2026 LINK 

हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी उपलब्घ करा दिया जाएगा। 

हरियाणा टीईटी परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक  
जल्द उपलब्ध 

HTET Result 2026 Expected Date - हाइलाइट्स 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने का टेस्ट है। इसके बिना सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जा सकता। हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो लाइफटाइम तक वैलिड रहता है। इस परीक्षा के रिजल्ट की तिथि जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 
परीक्षा का नाम 
हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) 2026  
पेपर 
पेपर-1  पेपर-2 और पेपर-3
लेवल 
पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक (PRT) 
कक्षा छठी से कक्षा 8वीं तक (TGT) 
कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक (PGT)
परीक्षा की तिथि 
04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
06 जुलाई 2026 
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
जल्द 
ऑफिशियल वेबसाइट 
bseh.org.in

Haryana TET Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हरियाणा टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी दिनांक 06 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन/What’s New पर क्लिक करें। 

  • Haryana TET Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • रिजल्ट की PDF में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।  

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates