IGNOU June TEE Result 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जल्द ही जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) में शामिल छात्रों के रिजल्ट जारी करेगा। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जून 2026 की परीक्षाएं 1 जून से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। रिजल्ट में छात्रों के प्रत्येक विषय के थ्योरी मार्क्स और पास या फेल स्टेट्स दिया होता है।
IGNOU Result 2026 June TEE Kab Aayega?
इग्नू जून TEE 2026 की परीक्षाओं का आयोजन 1 जून से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि IGNOU June TEE 2026 का परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जैसे ही विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे, रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने एनरोलमेंट नंबर का उपयोग कर सकेंगे।
IGNOU Result JUNE TEE Result 2026 Link
इग्नू जून TEE रिजल्ट 2026 लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट-ignou.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक जारी होने के बाद, जून टर्म-एंड परीक्षा (TEE) में शामिल छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट नंबर और प्रोग्राम कोड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इग्नू रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनरोलमेंट नंबर और प्रोग्राम कोड दर्ज करना होगा। छात्रों की सुविधा के लिए नीचे स्टेप-बाय-स्टेप इग्नू रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका दिया गया है।
-
सबसे पहले आप इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Student Support सेक्शन में Results पर क्लिक करें।
फिर Term-End Exam पर क्लिक करें।
अपने कोर्स का चयन करें।
लॉगिन विंडो पर एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
इग्नू स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी?
इग्नू टर्म एंड एग्जाम स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।
-
छात्र का नाम और Enrollment Number
-
कोर्स और प्रोग्राम की जानकारी
-
प्रत्येक विषय का नाम/कोड
-
असाइनमेंट के अंक
-
टर्म एंड परीक्षा (TEE) के अंक
-
प्राप्त कुल अंक और ग्रेड
-
क्रेडिट और ग्रेड प्वाइंट
-
पास/फेल या परिणाम की स्थिति
छात्रों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती मिलती है तो उसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से करनी चाहिए।
IGNOU Grade Card में क्या होता है?
IGNOU का कंसोलिडेटेड ग्रेड कार्ड अलग से जारी किया जाता है। इसमें थ्योरी के साथ असाइनमेंट और प्रैक्टिकल के अंक भी शामिल होते हैं। किसी कोर्स को “Completed” तभी माना जाता है, जब छात्र थ्योरी परीक्षा के साथ असाइनमेंट कंपोनेंट में भी सफल हो।
इग्नू Passing Marks और Grading सिस्टम
IGNOU में रिजल्ट Letter Grade System के आधार पर जारी किया जाता है, जिसमें A, B, C, D और E ग्रेड शामिल हैं। किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक कोर्स और प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ कोर्स में न्यूनतम 35%, जबकि कुछ में 40% अंक जरूरी होते हैं। सही जानकारी के लिए छात्र अपने प्रोग्राम गाइड को जरूर देखें।
F Grade मिलने पर क्या करें?
अगर किसी विषय में F Grade मिलता है, तो छात्र दोबारा परीक्षा देकर उस विषय को पास कर सकते हैं। इसके लिए अगली TEE परीक्षा का फॉर्म भरना होगा। आमतौर पर उसी कोर्स में दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही, अगर छात्र को लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका में कम अंक दिए गए हैं, तो वह री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है।
Indira Gandhi National Open University के बारे में
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) भारत का प्रमुख ओपन और डिस्टेंस लर्निंग विश्वविद्यालय है। इसे 1985 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। विश्वविद्यालय का नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। IGNOU में छात्रों के लिए UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कई कोर्स उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय को NAAC से मान्यता प्राप्त है और यह UGC से अप्रूव्ड है। IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है, जहां छात्र एडमिशन, परीक्षा, रिजल्ट और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
