UGC NET June 2026 Answer Key: जल्द जारी होगी यूजीसी नेट उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET 2026 Answer Key: एनटीए जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी-नेट की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसकी परीक्षा जून सेशन के लिए दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 की बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 15, 2026, 12:21 IST
UGC NET 2026 Answer Key
UGC NET 2026 Answer Key

UGC NET 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विश्विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी सभी 87 विषयों के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। इसकी परीक्षा दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। 

UGC NET 2026 Answer Key डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट की PDF डाउनलोड कर सकेंगे, ताकि वे अपने उत्तरों की जांच कर सकें। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तिथि भी जारी की जाएगी, जिसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करना होगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद इसका डाउनलोड करने का लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 
जल्द उपलब्ध 

UGC NET 2026 Answer Key - हाइलाइट्स

यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क लगेगा। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 
परीक्षा का नाम 
यूजीसी-नेट परीक्षा 2026
विषय 
87
परीक्षा की तिथि 
22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 
14 जुलाई 2026 (अनुमानित)
उत्तर कुंजी डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ugcnet.nta.nic.in

UGC NET 2026 Answer Key डाउनलोड कैसे करें? 

टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन को ओपन करें। 

  • UGC NET 2026 Answer Key पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें। 

  • उत्तर कुंजी के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

  • UGC NET 2026 Answer Key में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। त्रुटि या गलती पाए जाने पर एनटीए से संपर्क किया जा सकता है। 

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • एप्लीकेशन नंबर

    • रोल नंबर

    • परीक्षा की तारीख 

    • परीक्षा की शिफ्ट 

    • विषय का नाम 

    • विषय का कोड 

    UGC NET Answer Key कब-कब जारी की गई? 

    यूजीसी  नेट सेशन
    परीक्षा की अंतिम तिथि 
    प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी होने की तिथि 
    दिसंबर 2025 
    07 जनवरी 2026 
    14 जनवरी 2026
    जून 2025 
    29 जून 2025 
    05 जुलाई 2025
    दिसंबर 2024 
    27 जनवरी 2025
    01 फरवरी 2025
    जून 2024 
    18 जून 2024
    08 जुलाई 2024
    दिसंबर 2023
    19 दिसंबर 2023
    03 जनवरी 2024
    दिसंबर 2022 (जून 2023 साइकिल) 
    17 मार्च 2023
    23 मार्च 2023
     

    UGC NET 2026 परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न आए थे? 

    यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इनमें मुख्य एवं मानविकी (21) , भाषा एवं साहित्य (36), विज्ञान एवं तकनीकी (4) और कला, संस्कृति एवं विशिष्ट (24) आदि विषय शामिल है। इसके बाद 2 और विषयों को जोड़ा गया। पहला वानिकी और दूसरा सांख्यिकी विषय है।   


    ये भी पढ़ें: UP TET Answer Key Objection Window 2026: यूपी टीईटी परीक्षा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates