Railway Group D Admit Card 2026 Link: यहां से डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड PDF

RRB Group D Admit Card 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 1 CBT परीक्षा हेतु RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 13, 2026, 16:44 IST
RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

Railway Group D Admit Card 2026, Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 3 से 14 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों के हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा, 17 से 25 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 14 से 22 अगस्त 2026 के दौरान चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि को हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2026 Download Link

RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक rrb.digialm.com पर एक्टिव है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 3 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

यहां क्लिक करें:- RRB Group D Admit Card 2026 Download Link (Active)

RRB Railway Group D Admit Card हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दिए तालिका में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
RRB Group D Recruitment 2026
भर्ती बोर्ड का नाम
Railway Recruitment Board (RRB)
विज्ञापन संख्या
CEN 09/2025
कुल पद
22,195
परीक्षा स्तर
Level-1
परीक्षा मोड
Computer-Based Test (CBT)
परीक्षा तिथि
3 अगस्त से 25 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड लिंक
rrb.digialm.com
चयन प्रक्रिया
CBT, PET, डीवी और मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइट
rrb.indianrailways.gov.in

ऐसे डाउनलोड करें Railway Group D Admit Card 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने क्षेत्र की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Group D Admit Card CEN 09/2025 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना Registration Number और Date of Birth/Password दर्ज करें।

  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

  • RRB Group D Admit Card में क्या चेक करें?

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से चेक करना चाहिए। किसी भी तरह की गलती होने पर उम्मीदवार को संबंधित RRB से संपर्क करना चाहिए।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates