Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड PDF

Rajasthan Lab Assistant Result 2026: आरएसएसबी ने दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान लैब असिस्टेंट की रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 17, 2026, 20:02 IST
Rajasthan Lab Assistant Result 2026
Rajasthan Lab Assistant Result 2026

Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB) ने दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट की रिवाइज़्ड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इससे पहले दिनांक 14 अगस्त 2026 को रिजल्ट जारी किया था, जिसकी परीक्षा 09 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो दिन 09 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पहले दिन दिनांक 09 मई 2026 को भूगोल की परीक्षा और दूसरे दिन दिनांक 10 मई 2026 को साइंस की परीक्षा हुई थी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली दिन (09 मई 2026) लैब असिस्टेंट भूगोल की परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित की गई थी। दूसरे दिन (10 मई 2026) लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट साइंस की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।   

आरएसएसबी राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1,179 रिक्त पदों को भरना चाहता है। आयोग ने अब राजस्थान लैब असिस्टेंट की रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड लिंक 

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल मेरिट लेिस्ट में उम्मीदवीर के नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर, कैटेगरी और सब-कैटेगरी शामिल है। 

Related Stories

रिजल्ट 
मेरिट लिस्ट PDF 
राजस्थान लैब असिस्टेंट रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट 2026 नोटिस PDF डाउनलोड लिंक  
राजस्थान लैब असिस्टेंट (TSP) रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक 
राजस्थान लैब असिस्टेंट (NTSP) रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक

Rajasthan Lab Assistant Result 2026- हाइलाइट्स

राजस्थान लैब असिस्टेंट पदों के चयन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। इन पदों की लिखित परीक्षा में भूगोल और साइंस विषय से जुड़े प्रश्न आए थे। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नाम 
राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026  
परीक्षा की तिथि 
09 मई और 10 मई 2026 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
15 जून 2026 
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
14 अगस्त 2026 
रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि 
17 अक्टूबर 2026 
रिक्त पद 
1,179
चयन प्रक्रिया 
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Candidates Corner में Result सेक्शन देखें। 

  • कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको Corrigendum( शुद्धि पत्र ) Result regarding sub Category (Lab Asst/Jr Lab Asst), Provisional Merit List (TSP) (Lab Asst/Jr Lab Asst) और Provisional Merit List (NTSP) (Lab Asst/Jr Lab Asst) नजर आ जाएंगे। 

  • अब लिंक पर क्लिक करें और टॉपिक वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम रोल नंबर चेक करें। 


  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates