Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा की तिथि जारी कर दी है, जो कि 17 नवंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे लेख से ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 22, 2026, 14:41 IST
Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026
Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026

Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (Raj-CES) के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर/टीचिंग एसोसिएट्स (अनुबंध पर आधारित) की परीक्षा का आधिकारिक नोटिस 2026 जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा सब्जेक्ट वाइट 17 नवंबर, 07 दिसंबर, 09 दिसंबर, 10 दिसंबर, 11 दिसंबर, 14 दिसंबर से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 

आरएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3540 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के लिए नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2026 को जारी किया था और ऑनलाइन आवेदन 05 मई से 03 जून 2026 के बीच स्वीकार किए गए थे।   

RSSB Teaching Associate Exam Date 2026 नोटिस 

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा का नोटिस आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। नोटिस में परीक्षा के शेड्यूल के बारे में विस्तार से बताया गया है। बाकी जानकारी नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। 

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा ऑफिशियल नोटिस  

Related Stories

Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स पद के सलेक्शन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और तीसरे व आखिरी चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 
विभाग का नाम 
राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (Raj-CES) 
पद का नाम 
असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर/टीचिंग एसोसिएट्स (अनुबंध पर आधारित) 
विज्ञापन संख्या 
06/2026
रिक्त पद 
3540
परीक्षा का नाम 
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा 2026 
परीक्षा की तिथि 
17 नवंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित 
चयन के चरण 
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Teaching Associate Admit Card 2026 कब आएगा? 

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 या 5 दिन पहले जारी किया जाएगा और इसकी परीक्षा 09 जनवरी 2027 को होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी और आवश्यकतानुसार दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं। अन्यथा परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलने में मुश्किल हो सकती है। 

Rajasthan Teaching Associate Exam Schedule 2026

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं। पहले पेपर में राजस्थान से जुड़ी जनरल नॉलेज और दूसरा पेपर विषय से संबंधित होता है। बाकी डिटेल्स के लिए टेबल दी गई है। 

परीक्षा की तिथि 
विषय 
शिफ्ट्स टाइमिंग 
17 नवंबर 2026
राजस्थान जनरल स्टडी (पेपर 1)
सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
7 दिसंबर 2026
फिजिक्स और बोटनी 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
9 दिसंबर 2026
इंग्लिश और कैमिस्ट्री 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
10 दिसंबर 2026
कीट विज्ञान, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन, चित्रकला, अर्थशास्त्र, सस्य विज्ञान 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
11 दिसंबर 2026
लोक प्रशासन, व्यवसाय प्रशासन, समाजशास्त्र, कृषि अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
14 दिसंबर 2026
गणित, पादप रोग विज्ञान, उर्दू, उद्यान विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि प्रसार एवं संचार, पशु विज्ञान, ई.ए.एफ.एम. (आर्थिक प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंध) 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
15 दिसंबर 2026
ज्योलॉजी और इतिहास 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
16 दिसंबर 2026
कानून और भूगोल 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 
17 दिसंबर 2026
राजनीति विज्ञान
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
18 दिसंबर 2026
हिंदी 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
21 दिसंबर 2026
संस्कृत 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक




Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates