किस राज्य में अब डॉक्टरों के Dr. की तरह 'Tr' लिखेंगे टीचर्स, देखें ऑफिशियल नोटिस

DK Shivakumar Portfolio Allocation: टीचर्स को सम्मान देने के लिए कर्नाटक राज्य सरकार के मुख्यमंत्र डीके शिवकुमार ने कहा कि जो समाज अपने टीचर्स का सम्मान करता है, वो अपने भविष्य का सम्मान करता है। मुख्यमंत्र ने टीचर्स के नाम के आगे Tr शब्द जोड़ने का एलान किया है। अब Dr और Prof की तरह टीचर भी अपने नाम के आगे Tr शब्द को जोड़ सकेंगे।

Sep 7, 2026, 12:46 IST
DK Shivakumar Portfolio Allocation Teachers New Prefix 'Tr'
DK Shivakumar Portfolio Allocation Teachers New Prefix 'Tr'

Teachers New Prefix 'Tr': कर्नाटक सरकार ने Teacher’s Day 2026 के अवसर पर राज्य के टीचर समुदाय को एक ऐतिहासिक तोहफा दिया गया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने टीचर्स के सामाजिक सम्मान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए घोषणा की है कि राज्य के सभी टीचर अब अपने नाम के आगे डॉक्टर ('Dr') या प्रोफेसर ('Prof') की तरह 'Tr' का उपसर्ग (Prefix) लगा सकेंगे। 

सरकार का मानना है कि राष्ट्र निर्माण और समाज के मार्गदर्शन में टीचर्स का योगदान किसी डॉक्टर या इंजीनियर से कम नहीं है। इस फैसले से राज्य के लगभग 4.5 लाख टीचर्स को एक नया सामाजिक सम्मान और पहचान मिलेगी।

'Tr' प्रिफिक्स का ऐतिहासिक फैसला: शिक्षकों को मिला नया सम्मान

जिस तरह डॉक्टरों के नाम के आगे 'Dr', इंजीनियरों के आगे 'Er' और प्रोफेसरों के आगे Prof' लिखा जाता है, ठीक वैसे ही अब कर्नाटक के लगभग 4.5 लाख टीचर्स के नाम के आगे भी 'Tr’ का इस्तेमाल किया जाएगा। 

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Government Order No. EP 216 SLB 2026) द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और समाज को दिशा देने में टीचर्स की मेहनत और योगदान को पहचान और सम्मान देने के लिए है। 

Related Stories

राज्य के मुख्यमंत्री ने दी ये डिटेल

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार द्वारा X पर किये गए ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार ‘टीचर्स डे के अवसर पर, कर्नाटक सरकार ने टीचर्स के योगदान को सम्मान देने के लिए एक बेहतरीन फैसला लिया है। कर्नाटक के सभी टीचर्स को गर्व के साथ अपने नाम के आगे सम्मान देने वाली उपाधि ‘Tr.’ यानी टीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा, कि ‘हर उस डॉक्टर के पीछे, जो लोगों का इलाज करते है। साथ ही, हर इंजीनियर के पीछे, जो देश के लिए कई चीजों का निर्माण करते है, वह किसान, जो हमारा पेट के लिए मेहनत करते है और हमारा पेट भरते है, वह सभी अधिकारी, जो देश और देश में रहने वाले सभी लोगों की सेवा करते है आदि हर उस व्यक्ति के पीछे एक शिक्षक जरूर होता है, वो टीचर जिसने सबसे पहले उनकी क्षमता को पहचाना और उन्हें यह दिखाया कि वे क्या-क्या हासिल कर सकते हैं.’

पोर्टफोलियो आवंटन और महत्वपूर्ण विभाग

मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने राज्य के प्रशासन पर मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए वित्त और शहरी विकास से जुड़े प्रमुख मंत्रालयों को अपने पास ही रखा है।

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ट्रेंडिंग जानकारी (Current Affairs Alert)

अगर आप UPSC, SSC या राज्य लेवल के एग्जाम जैसे KPSC/BPSC/UPPSC आदि की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सोशल इश्यूज के सेक्शन में आने वाले यह पॉइंट्स बेहद महत्वपूर्ण है:

  • राज्य का नाम: कर्नाटक
  • जारीकर्ता विभाग: स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कर्नाटक सरकार
  • जारी होने की डेट: 5 सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस)
  • छात्रों के लिए आरक्षण का प्रस्ताव: इसी कार्यक्रम (प्रजा सेवा) के दौरान मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने ग्रामीण सरकारी स्कूलों के छात्रों को नौकरियों में 7.5% आरक्षण देने पर भी विचार करने की बात कही है। यह योजना ग्रामीण पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

यहां पढ़े: 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates