UGC NET Answer Key 2026: जुलाई के इस वीक में आ सकती है यूजीसी नेट उत्तर कुंजी, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

UGC NET Answer Key 2026: एनटीए जुलाई के आखिरी वीक में यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 21, 2026, 14:59 IST
UGC NET Answer Key 2026
UGC NET Answer Key 2026

UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जून सेशन के लिए आयोजित की गई राष्ट्रीय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की उत्तर कुंजी जुलाई के आखिरी वीक में जारी कर सकता है। इसकी परीक्षा 22 जून से 25 जून 2026 के अलावा 29 और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। री-एग्जाम 05 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।  

UGC NET Answer Key Release Date - हाइलाइट्स 

यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए इस बार अनुमानित 9,93,702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में लगभग 7,35,614 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार भारत की किसी भी सेंट्रल, स्टेट या प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के पद के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं। बाकी डिटेल आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 
परीक्षा का नाम 
यूजीसी-नेट परीक्षा 2026
विषय 
87
परीक्षा की तिथि 
22 जून से 25 जून 2026 के अलावा 29 और 30 जून 2026 को आयोजित 
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 
जल्द 
उत्तर कुंजी डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Answer Key 2026 PDF Download Link 

यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कंजी सभी 87 अलग-अलग विषयों के लिए जारी करेगा। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, उत्तर कुंजी का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक इस लेख में नीचे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 
जल्द उपलब्ध 

UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UGC NET Provisional Answer Key / Response Sheet के लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपको रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा। 

  • Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।  

  • UGC NET Answer Key 2026 Release Date - अंकों की गणना कैसे करें? 

    यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की की आवश्यकता होगी और मार्किंग स्कीम को समझना होगा। मार्किंग स्कीम की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। 

    विवरण
    अंक 
    प्रत्येक सही उत्तर 
    +2 अंक
    गलत उत्तर 
    0 अंक (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)
    अनुत्तरित प्रश्न 
    0 अंक

    अब आप अपने अंकों की गणना कुछ इस तरह से कर सकते हैं। कुल संभावित अंक = (कुल सही उत्तरों की संख्या) X 2 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates