UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। इसकी परीक्षा दिनांक 08 जून, 09 जून और 10 जून 202 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉग क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Result Link 2026
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे टेबल में दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। टेक्निकल ग्लिच आने से अक्सर वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है।
|
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक
|
जल्द जारी
|
UP Police 2026 Constable Result - हाइलाइट्स
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा दिनांक 08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 के बीच राज्यभर के विभिन्न निर्धारित एग्जाम सेंटरों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में तकरीबन 24.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई सभी जरूरी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
|
बोर्ड का नाम
|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
|
|
पद का नाम
|
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
32,679
|
|
परीक्षा की तिथि
|
08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 को आयोजित
|
|
प्रोविजवनल आंसर-की जारी होने की तिथि
|
20 जून 2026
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
जल्द
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
uppbpb.gov.in
|
UP Police Constable Result डाउनलोड कैसे करें?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाएं और What's New या Notice सेक्शन को ओपन करें।
UP Police Constable Result 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करें।
रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
रिजल्ट में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा दिनांक 08 जून, 09 जून और 10 जून 202 को राज्यभर के विभिन्न निर्धारित एग्जाम सेंटरों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की गई थी और 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है।
UP Police Result: 2024 में इस दिन जारी हुआ था परिणाम
पिछले साल यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा 23 से 25 अगस्त और 30 से 31 अगस्त, 2024 तक, जिसमें 48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 30 अक्टूबर को जारी की गई थी, और परिणाम 21 नवंबर 2024 को आधिकारिक UPPRPB वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर प्रकाशित किए गए थे।
UP Police Constable Result 2026 Date
यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के रिजल्ट की तिथि को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। जैसे ही रिजल्ट आएगा, वैसे ही इस लेख में डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चयन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल है। जिन उम्मीदवारों को अच्छे अंक आने की उम्मीद है, उन्हें अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी तेज कर देनी चाहिए।
