UP TET Answer Key Objection Window 2026: यूपी टीईटी परीक्षा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

UP TET Answer Key Objection Window 2026: यूपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। यूपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 08 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। 

Jul 14, 2026, 16:46 IST
UP TET Answer Key Objection Window 2026
UP TET Answer Key Objection Window 2026

UP TET Answer Key Objection Window 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने दिनांक 08 जुलाई 2026 को यूपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। इसके साथ ही आंसर-की संबंधित ऑनलाइन आपत्ति तिथि की भी घोषणा की गई थी, जिसकी आज अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज नहीं की है। उनके पास यह आखिरी मौका है। यूपी टीईटी की परीक्षा दिनांक 02 जुलाई, 03 और 04 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। 

यूपी टीईटी परीक्षा में लगभग 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।   

UP TET Answer Key Objection 2026 Link 

यूपी टीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता को निर्धारित करता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है और यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है। यूपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

यूपी टीईटी परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 ऑनलाइन आपत्ति लिंक 

UP TET Answer Key Objection Window 2026 - हाइलाइट्स

यूपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 
परीक्षा का नाम 
यूपी टीईटी परीक्षा 
परीक्षा की तिथि 
02 जुलाई, 03 और 04 जुलाई, 2026 को आयोजित
आंसर-की जारी होने की तिथि 
08 जुलाई 2026 
आंसर-की से संबंधित आपत्ति दर्ज करने की तिथि 
08 जुलाई 2026 
आंसर-की से संबंधित आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
14 जुलाई 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upessc.up.gov.in

UP TET Answer Key Objection 2026 दर्ज कैसे करें? 

यूपी टीईटी परीक्षा से संबंधित आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। प्रति प्रश्न के लिए अलग से शुल्क लगेगा।  उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UP TET Answer Key Objection 2026 पर क्लिक करें। 

  • लॉग इन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • चुनौती देने वाले परीक्षा के लेवल, विषय और प्रश्न संख्या को सलेक्ट करें। 

  • आपत्ति दर्ज करने संबंधी डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। 

  • आपत्ति फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपत्ति दर्ज करने वाले पेपर की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates