UPPSC HMO Admit Card 2026: यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPPSC HMO Admit Card 2026: यूपीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसका एग्जाम 24 अक्टूबर 2026 को यूपी राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगा। यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग की    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

Oct 22, 2026, 15:25 IST
UPPSC HMO Admit Card 2026
UPPSC HMO Admit Card 2026

UPPSC Medical Officer Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर की स्क्रीनिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 24 अक्टूबर 2026 को यूपी राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। यूपीपीएससी विज्ञापन संख्या D-6/E-1/2025 के तहत होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के कुल 265 रिक्त पदों को भरना चाहता है। यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPSC Homeopathic Medical Officer Admit Card 2026डाउनलोड लिंक 

यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Related Stories

यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

UPPSC HMO Admit Card 2026- हाइलाइट्स

यूपीपीएससी यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर की भर्तियां होम्योपैथिक निदेशालय, उत्तर प्रदेश में करने के लिए इच्छुक है। इन पदों के सलेक्शन में स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है। सलेक्शन दोनों चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 
विभाग का नाम 
होम्योपैथिक निदेशालय, उत्तर प्रदेश
पद का नाम 
यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर
रिक्त पदों की संख्या 
265
विज्ञापन संख्या 
D-6/E-1/2025
परीक्षा का नाम 
यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट 2026
परीक्षा की तिथि 
24 अक्टूबर 2026 
एडमिट कार्ड 
जारी 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स  
ओटीआर नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड 
चयन प्रक्रिया 
स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट 
uppsc.up.nic.in 

UPPSC Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीपीएससी यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर Recruitment Dashboard देखें। 

  • 1. Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO.- D-6/E-1/2025, HOMEOPATHIC MEDICAL OFFICER (DIRECTORATE OF HOMEOPATHY) (S-11/32) /(LABOUR DEPT.)(S-11/31) (SCREENING) EXAM.-2025 (EXAM DATED - 24/10/2026) पर क्लिक करें। 

  • Download Admit Card  पर क्लिक करें। 

  • अब ओटीआर नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • UPPSC HMO Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    यूपीपीएससी यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।      

    UPPSC Medical Officer Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    यूपीपीएससी यूपी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार का पूरा नाम 

    • माता-पिता या अभिभावक का नाम

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

    • श्रेणी 

    • लिंग 

    • रोल नंबर 

    • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

    • परीक्षा का नाम 

    • परीक्षा की तिथि 

    • परीक्षा की पाली और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • रिपोर्टिंग टाइम 

    • गेट बंद होने का समय 

    • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates