UPSSSC JA 2023 Department Allocation List जारी, 5339 में से चयनित 5329 छात्रों को मिला विभाग, यहां देखें Latest Update

UPSSSC Junior Assistant Department Allocation 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य एग्जाम 2023 के अंदर 5,329 चयनित छात्रों के लिए विभाग और पोस्ट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। छात्र आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट विभाग देख सकते हैं।

Oct 22, 2026, 18:43 IST
UPSSSC JA 2023 Applicant Login To Know Allotted Department & Post
UPSSSC JA 2023 Applicant Login To Know Allotted Department & Post

UPSSSC Junior Assistant Department Allocation 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक लेवल-III मुख्य एग्जाम (PET-2022) के अंदर फाइनल रूप से चुनें छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑफिशियल नोटिस आज 22 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। आयोग के नोटिस नंबर - 08-परीक्षा/2023 के अंदर अलग-अलग विभागों के नियंत्रणाधीन विज्ञापित कुल 5,339 पोस्ट के सापेक्ष मेरिट के आधार पर चयनित 5,329 छात्रों के विभाग और पोस्ट अलोकेशन की प्रक्रिया को पूरी कर ली गई है।

संबंधित छात्र जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल थे, वे अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने विभाग अलॉटमेंट की स्थिति को चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Department Allocation 2026: मुख्य डिटेल्स 

भर्ती और विभाग अलॉटमेंट से जुड़े मुख्य नंबर के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

Related Stories

इवेंट
ऑफिशियल डिटेल्स 
भर्ती संस्था का नाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ
नोटिस नंबर 
08-परीक्षा/2023
एग्जाम का नाम
कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)
कुल विज्ञापित पोस्ट 
5,339 पोस्ट 
फाइनल रूप से चयनित छात्र 
5,329 छात्र
रिजल्ट जारी होने की डेट 
09 सितंबर 2026 (अंतिम चयन परिणाम)
विभाग अलॉटमेंट नोटिस डेट
12 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

UPSSSC Junior Assistant 2023 (PET-2022) Final Allocation Notice and Direct Link 

ऑफिशियल लिंक 
ऑफिशियल नोटिस 

Department Allocation Process Explained

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, विभाग अलॉटमेंट की यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह नियम के अनुसार खत्म की गई है:

  1. वरीयता के आधार पर आवंटन: आयोग की विज्ञप्ति (दिनांक 25 अप्रैल, 2026) के क्रम में अर्हता और अभिलेख परीक्षण के समय छात्रों से अलग-अलग विभागों व पोस्ट के लिए ऑनलाइन वरीयता (Preference) ली गई थी।
  2. मेरिट और उपलब्धता का नियम: छात्रों द्वारा लिखित एग्जाम में प्राप्त मार्क्स के आधार पर मेरिट, सेलेक्शन की कैटेगरी, पोस्ट की उपलब्धता, शैक्षिक अर्हता तथा आयु सीमा का संज्ञान लेते हुए छात्रो की वरीयता के अनुसार विभाग और पोस्ट अलॉटमेंट किए गए हैं।
  3. खाली पोस्ट का अग्रनयन (Carrying Forward): दिव्यांगजन कैटेगरी के अंदर उप कैटेगरी डीडब्ल्यू० (DW) के 05 पोस्ट और उप कैटेगरी एमडी (MD) के 05 पोस्ट के सापेक्ष योग्य छात्र उपलब्ध न होने के कारण खाली रहे कुल 10 पोस्ट को संगत शासनादेश के अनुसार अग्रनीत (Forward) किया गया है।
  4. औपबंधिक (Provisional) छात्रों की स्थिति: इस रिजल्ट में चिन्हित 376 औपबंधिक छात्रों का फाइनल चयन मा० आयोग या संबंधितियाचनकर्ता विभाग के फाइनल निर्णय के अधीन होगा।

अपना विभाग और पोस्ट अलॉटमेंट (Department Allocation) कैसे चेक करें? चयनित अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना आवंटित विभाग देख सकते हैं:

  1. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘लिखित परीक्षा परिणाम / विभाग आवंटन’ (Department Allocation) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या अन्य मांगी गई डिटेल्स को फिल करें।
  4. सबमिट करते ही आपके सामने स्क्रीन पर आपके द्वारा प्राप्त विभाग और पोस्ट की डिटेल्स प्रदर्शित हो जाएगा।

यहां भी पढ़े: UP TGT Recruitment 2026-27: यूपी टीजीटी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना हुआ जरूरी 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates