UPSSSC UP PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

UPSSSC UP PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए UP PET Hall Ticket डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

Oct 17, 2026, 13:42 IST
UPSSSC UP PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
UPSSSC UP PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

UPSSSC UP PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 का एडमिट कार्ड आज यानि 17 अक्टूबर, 2026 को जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार, आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यूपी पीईटी 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को राज्य के 60 जनपदों में किया जाएगा। 

UPSSSC PET Admit Card 2026 Download Link

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरण दिए होंगे। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए।

Related Stories

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 
नोट: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग की ओर से एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। 30 अक्टूबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर और 1 नवंबर की परीक्षा का 25 अक्टूबर, 2026 को जारी किया जाएगा। 

UP PET Exam Centres 2026: किन किन जिलों में होगी परीक्षा?

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई यूपीएसएसएससी पीईटी जिला लिस्ट देख सकते हैं:

  • अयोध्या
  • अंबेडकर नगर
  • अमेठी
  • औरैया
  • अमरोहा
  • आजमगढ़
  • लखीमपुर खेरी
  • सोनभद्र
  • फतेहपुर
  • गाजियाबाद
  • गोरखपुर
  • गोंडा
  • हरदोई
  • बहराइच
  • बाराबंकी
  • बिजनौर
  • बरेली
  • सीतापुर
  • शाहजहांपुर
  • उन्नाव
  • कानपुर नगर
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • झांसी
  • कुशीनगर
  • मेरठ
  • प्रयागराज
  • रायबरेली
  • कन्नौज
  • सुल्तानपुर
  • वाराणसी
  • जौनपुर
  • गौतम बुद्ध नगर

UPSSSC PET Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए इन आसान स्टेप्स का पालन करना चाहिए।

  1. सबसे पहले आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Latest News सेक्शन में विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के अंतर्गत परीक्षा प्रवेश पत्र सूचना डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंट निकाल लें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates