IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी नजर अब तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि, मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा? चलिए मैच के बारें में विस्तार से समझते है।
IND vs NZ 3rd T20I: ईशान किशन तीसरे मैच से बाहर
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि ईशान किशन की रिकवरी अच्छी चल रही है, लेकिन वह अभी पूरी तरह मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। इसी कारण से एहतियात के तौर पर उन्हें वेलिंगटन में होने वाले तीसरे T20I मुकाबले से बाहर रखा गया है। ऐसे में ईशान की गैरमौजूदगी में कुमार कुशाग्र न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ बने रहेंगे।
Related Stories
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
ईशान किशन की गैरमौजूदगी में दूसरे T20I मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। हालांकि, यह उनकी ओपनिंग भूमिका से अलग था। वैभव इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए।
अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका देता है या फिर बल्लेबाजी क्रम में कोई दूसरा बदलाव करता है।
IND vs NZ 3rd T20I: संभावित प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेफर्ट (WK), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (C), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और जैकब डफी
कब और कहां खेला जाएगा तीसरा T20I?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबला आज वेलिंगटन के एचएनआरवाई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका
टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, जबकि न्यूजीलैंड की कोशिश वापसी करने की होगी। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका देती है या नहीं।
