India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच जल्द ही देखने को मिलेगा। एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेने जा रही है। जिसका पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे और हर मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
टीम इंडिया की तैयारियों की असली परीक्षा
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज को एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए एक अहम मौका मानकर चलेगी। वहीं, फैंस की नजरें टीम के चयन पर भी टिकी रहेंगी। खासतौर पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी संजू सैमसन के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
इंग्लैंड सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन से पहले मौका दिया गया था। हालांकि, आखिरी मुकाबले में संजू की वापसी हुई और वैभव को बाहर बैठना पड़ा। ऐसे में अब सवाल यही है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम किसे मैदान पर उतारती है।
भारत बनाम अफगानिस्तान: पूरा शेड्यूल
दिल्ली के क्रिकेट फैंस के लिए यह सीरीज किसी तोहफे से कम नहीं होगी। तीनों मुकाबले एक ही मैदान पर खेले जाएंगे।
-13 सितंबर 2026 पहला T20 इंटरनेशनल अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली शाम 7:30 बजे
-15 सितंबर 2026 दूसरा टी20 इंटरनेशनल अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली शाम 7:30 बजे
-17 सितंबर 2026 तीसरा टी20 इंटरनेशनल अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली शाम 7:30 बजे
Ind vs Afg Head to Head: भारत के सामने अफगानिस्तान की बड़ी चुनौती
T20 इंटरनेशनल में भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 8 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
यानी अफगानिस्तान अब तक भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल जीत का इंतजार कर रहा है। क्या इस सीरीज में वह इतिहास बदल पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
India vs Afghanistan T20I: लाइव मैच कहां देखें?
क्रिकेट फैंस भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीनों T20 मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर देख सकेंगे। इसके अलावा, मैचों का मुफ्त लाइव प्रसारण DD Sports पर भी उपलब्ध होगा।
मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
यदि आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
सीरीज में इन बातों पर रहेगी नजर!
-क्या वैभव सूर्यवंशी को फिर मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका?
-क्या संजू सैमसन अपने अनुभव के दम पर टीम में जगह बनाएंगे?
-क्या अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपनी पहली T20 जीत दर्ज कर पाएगा?
दिल्ली में तीन मुकाबले, मैदान पर रोमांच और टीम इंडिया की तैयारियों की असली परीक्षा होने जा रही है। भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाली है।
