T20I इतिहास में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर कौन हैं? खेलें है इतने मैच

भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज़ बन गए। उनसे पहले केवल अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ही यह आंकड़ा छू पाए हैं। खास बात यह है कि अक्षर इस क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं।

Jul 6, 2026, 12:06 IST
टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज़
टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज़

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने अपने करियर का एक यादगार मुकाम हासिल कर लिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट करते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।

100 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय 

इस उपलब्धि के साथ अक्षर टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज़ बन गए। उनसे पहले केवल अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ही यह आंकड़ा छू पाए है। खास बात यह है कि अक्षर इस क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं।

Related Stories

भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा विकेट

अभी तक सिर्फ चार भारतीय गेंदबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है, जिनमें 3 तेज गेंदबाज शामिल है. 100 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम यहां देख सकते है-

अर्शदीप सिंह  131 विकेट (86 मैच)

हार्दिक पांड्या - 114 विकेट (138 मैच)

जसप्रीत बुमराह - 101 विकेट (81 मैच)

अक्षर पटेल - 100 विकेट (98 मैच)

साल 2015 में किया था डेब्यू  

2015 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने महज 98 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 21.51 की औसत और 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट झटके हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 9 रन रहा है। वहीं, युजवेंद्र चहल 96 विकेट के साथ इस लिस्ट में शामिल होने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। हालांकि फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 भारतीय स्पिनर

अक्षर पटेल - (100 विकेट)

युजवेंद्र चहल - (96 विकेट)

कुलदीप यादव - (95 विकेट)

वरुण चक्रवर्ती - (74 विकेट)

रविचंद्रन अश्विन - (72 विकेट) 

भारत के लिए रहा यादगार दिन

ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के लिए यह मुकाबला कई वजहों से खास बन गया। एक ओर अक्षर पटेल ने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर इतिहास रचा, तो दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अपना 50वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला।  

वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते हुए पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैसे देखा जाये तो टीम इंडिया का फ्लॉप शो अभी भी जारी है, टीम शुरू के दोनों मैच हार कर अभी बैकफूट पर है, उम्मीद है भारत अगले मैच में वापसी करें।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates