Railway New app: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की देरी कम करने और समय पर संचालन बेहतर बनाने के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से रेलवे अधिकारी अब ट्रेनों की स्थिति को रियल टाइम में देख सकेंगे और देरी होने पर तुरंत कदम उठा पाएंगे। चलिए आज इस नए ऐप के फीचर के बारें में विस्तार से जानने की कोशिश करते है।
मोबाइल से मिलेगी ट्रेन की हर एक अपडेट
इस नए ऐप का नाम ‘Punctuality BZA’ है, जिसे दक्षिण तटीय रेलवे (South Coast Railway) के विजयवाड़ा डिवीजन ने तैयार किया है। एंड्रॉयड बेस्ड यह ऐप रेलवे अधिकारियों को मोबाइल पर ही ट्रेन मूवमेंट, देरी और ऑपरेशन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स उपलब्ध कराएगा।
पहले ट्रेन मॉनिटरिंग के लिए डेस्कटॉप सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अधिकारी एक ही डैशबोर्ड के जरिए जरूरी अपडेट आसानी से देख सकेंगे।
ऐप में मिलेंगे ये खास फीचर्स
इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो ट्रेन ऑपरेशन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे:
किसी भी सेक्शन में ट्रेन की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराएगा
लेट चल रही ट्रेनों की मॉनिटरिंग कर सकता है
ट्रेन समयबद्धता (Punctuality) से जुड़े डेटा भी साझा कर सकता है
देरी वाली ट्रेनों की पहचान भी कर सकता है.
15 मिनट से ज्यादा देरी होने पर तुरंत अलर्ट भेजता है.
पुराने सिस्टम से ज्यादा आसान होगी निगरानी
विजयवाड़ा डिवीजन के अनुसार, यह ऐप पुराने ICMS वेब पोर्टल की परेशानियों को भी दूर करेगा। पहले कई स्क्रीन पर जाना पड़ता था और बार-बार OTP लॉगिन करना पड़ता था। अब जरूरी जानकारी एक ही जगह आसानी से मिल जाएगी।
रियल टाइम डेटा से का होगा बेहतर उपयोग
यह ऐप Late Train Monitoring (LTM BZA) सिस्टम से भी जुड़ा है, जिससे अधिकारियों को ट्रेन की रियल टाइम लोकेशन और देरी से जुड़ी डिटेल्स तुरंत मिल सकेगी। वहीं विजयवाड़ा डिवीजन के DRM मोहित सोनकिया ने कहा कि यह ऐप रेलवे अधिकारियों को तेज फैसले लेने में मदद करेगा।
कुल मिलाकर, रेलवे का यह कदम ट्रेन लेट होने की समस्या को कम करने और यात्रियों के सफर को ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
