FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के 'GOAT' मेस्सी का नया कारनामा! फ्री-किक से बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Lionel Messi World Record: दुनिया के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करते हुए लगातार 7 वर्ल्ड कप मैच में गोल करने वाले पहले प्लेयर बन गए है, उन्होंने यह उपलब्धि जॉर्डन के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में गोल करके हासिल किया. 

Jun 28, 2026, 15:50 IST
जस्ट फॉनटेन और जायरजिन्हो को पीछे छोड़ा
जस्ट फॉनटेन और जायरजिन्हो को पीछे छोड़ा

फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अर्जेंटीना के कप्तान ने जॉर्डन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में गोल दागकर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेस्सी अब वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 7 मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

जॉर्डन के खिलाफ फ्री-किक से किया रिकॉर्ड अपने नाम

जॉर्डन के खिलाफ मुकाबले में मेस्सी शुरुआती 11 का हिस्सा नहीं थे। कोच लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni) ने उन्हें आराम दिया था क्योंकि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही ग्रुप-J में टॉप पोजीशन पक्का कर चुका है। 

मेस्सी 60वें मिनट में मैदान पर उतरे और 80वें मिनट में शानदार फ्री-किक के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 की जीत दिलाने में योगदान दिया। इसी गोल के साथ उन्होंने लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड बना दिया।

Related Stories

जस्ट फॉनटेन और जायरजिन्हो को पीछे छोड़ा

इस उपलब्धि से पहले मेस्सी लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के मामले में फ्रांस के जस्ट फॉनटेन और ब्राज़ीलियाई जेरज़िन्हो की बराबरी पर थे। फोंटेन ने 1958 वर्ल्ड कप में लगातार छह मैचों में 13 गोल किए थे, जबकि जायरजिन्हो ने 1970 वर्ल्ड कप में छह मैचों में सात गोल दागे थे। अब मेस्सी इन दोनों दिग्गजों से आगे निकल गए हैं।

मेस्सी ने दागा 19वां वर्ल्ड कप गोल 

जॉर्डन के खिलाफ किया गया गोल मेस्सी के करियर का 19वां वर्ल्ड कप गोल था। इससे पहले अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक और ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल कर उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाया था।

2022 वर्ल्ड कप से जारी है गोलों का सिलसिला

मेस्सी की यह गोल स्कोरिंग लय 2022 वर्ल्ड कप से जारी है। आखिरी बार वह पोलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में गोल नहीं कर पाए थे, हालांकि उस मुकाबले में उन्होंने पेनल्टी मिस की थी। इसके बाद से अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लगातार गोल करते आ रहे हैं।

पिछले 10 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 13 गोल 

अपने 39वें जन्मदिन के तीन दिन बाद मैदान पर उतरे मेस्सी ने साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल पर कोई असर नहीं डाल रही। पिछले 10 वर्ल्ड कप मुकाबलों में उन्होंने 13 गोल किए हैं, जबकि पिछले चार मैचों में ही उनके नाम 8 गोल दर्ज हैं। 

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates