भारत के प्रमुख मैनुफैक्चरिंग हब कौन-से हैं, देखें लिस्ट

भारत में कई ऐसे औद्योगिक गलियारे हैं, जो कि कई राज्यों से गुजरते हैं। इस कड़ी में हम भारत के प्रमुख मैनुफैक्चरिंग हब के बारे में जानेंगे।

Aug 13, 2026, 17:57 IST
मैनुफैक्चरिंग हब
मैनुफैक्चरिंग हब

भारत लगातार ग्लोबल निर्माण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत में हमें औद्योगिक और निर्माण गतिविधियां मुख्य रूप से कुछ प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में देखने को मिलती हैं। कच्चे माल की उपलब्धता, बंदरगाहों के पास होने, बुनियादी ढांचे और श्रम बल के आधार पर भारत के सबसे प्रमुख मैनुफैक्चरिंग हब्स को विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। इस लेख में हम भारत के प्रमुख मैनुफैक्चरिंग हब के बारे में विस्तार से जानेंगे।

दक्षिण भारत का हब

आपको बता दें कि दक्षिण भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और रक्षा निर्माण का पावरहाउस माना जाता है। यहां तमिलनाडू में स्थित चेन्नई-श्रीपेरंबुदुर बेल्ट को ‘भारत का डेट्रॉट’ भी कहा जाता है। यहां कई बड़े ऑटोमोबाइल कंपनियों की यूनिट मौजूद हैं। इसके अलावा श्रीपेरंबुदूर और होसुर क्षेत्र आईफोन और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र है। वहीं, बंगलुरु और होसुर बेल्ट एयरोस्पेस, रक्षा उपकरण, हैवी इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जाना जाता है। दक्षिण का हैदराबाद फार्मास्यूटिकल्स के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

Related Stories

उत्तर भारत का मैनुफैक्चरिंग हब

उत्तर भारत का निर्माण क्षेत्र मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं पर आधारित है। यहां दिल्ली-एनसीआर में कई बडे़ ऑटोमोबाइल यूनिट हैं। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स का हब है। दूसरी तरफ, कानपुर और आगरा चमड़ा और टैक्सटाइल के लिए जाना जाते हैं। वहीं, लुधियाना-जालंधर कपड़ा, साइकिल व खेल के सामान के लिए प्रसिद्ध हैं।

पश्चिम भारत का मैनुफैक्चरिंग हब

पश्चिम भारत बंदरगाहों के पास होने की वजह से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का मुख्य केंद्र है। यहां पुणे में ऑटोमोबाइल हब है। वहीं, मुंबई-ठाणे में पेट्रोकेमिकल्स और फॉर्मा इंडस्ट्री है। दूसरी तरफ, अहमदाबाद के साणंद में पैसेंजर कार की बड़ी फैक्ट्रिया हैं। वहीं, सूरत में टेक्सटाइल भरूच में पेट्रोकेमिकल्स का हब है।

पूर्व एवं मध्य भारत के हब

पूर्व और मध्य भारत में स्टील के बड़े-बड़े प्लांट मौजूद हैं। इनमें जमशेदपुर, राउरकेला, भिलाई और दुर्गापुर का नाम आता है। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर और पीथमपुर बेल्ट में ऑटोमोबाइल बेल्ट है।

भारत के औद्योगिक गलियारे

भारत के औद्योगिक गलियारों में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) और चेन्नई-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (CBIC) जैसे प्रोजेक्ट्स बड़े और मॉडर्न लॉजिस्टिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates