Bihar STET Exam Date 2026: 4 नवंबर की परीक्षा अब 21 नवंबर को होगी, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar STET Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET 2026 परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। अब 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर को जारी होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी यहां देखें। 

Oct 22, 2026, 11:47 IST
Bihar STET Exam Date 2026 Revised
Bihar STET Exam Date 2026 Revised

Bihar STET Revised Exam Date 2026: बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर 2026 को होने वाली एसटीईटी परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब इस दिन होने वाली परीक्षा 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षा होने के कारण यह बदलाव किया गया है।

बिहार बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

Bihar STET Exam 2026 का ओवरव्यू

बिहार STET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके जरिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता तय की जाती है। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होती है। परीक्षार्थी नीचे दी टेबल में परीक्षा से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी देख सकते हैं।

Related Stories

परीक्षा का नाम
Bihar Secondary Teacher Eligibility Test 2026
परीक्षा बोर्ड का नाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा मोड
ऑनलाइन (CBT)
पेपर
पेपर 1 और पेपर 2
पेपर 1
कक्षा 9वीं और 10वीं
पेपर 2
कक्षा 11वीं और 12वीं
परीक्षा की अवधि
25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026
संशोधित परीक्षा तिथि
21 नवंबर 2026
संशोधित एडमिट कार्ड
24 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट
bsebstet.org
एडमिट कार्ड पोर्टल
stetregistration.cbrt.co.in

Revised Bihar STET Admit Card 2026 कब आएगा?

बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 4 नवंबर की परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को लॉगिन डिटेल्स यानि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई नई परीक्षा तिथि और अन्य विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय से जुड़ी जानकारी को भी ध्यान से पढ़ें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो समय रहते संबंधित हेल्प सेंटर से संपर्क करें।

Bihar STET Exam 2026 कब होगा?

बिहार एसटीईटी 2026 की परीक्षा पहले से जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा 20 नवंबर तक आयोजित की जानी थी, लेकिन 4 नवंबर की परीक्षा को पुनर्निर्धारित करके 21 नवंबर 2026 कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण परीक्षा कार्यक्रम की अंतिम तिथि भी 21 नवंबर हो गई है।

Bihar STET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

संशोधित एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Bihar STET Revised Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना Application Number और Password दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates