BTSC TVO Recruitment 2026: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर दिनांक 24 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 27/2026 के तहत ट्रैवलिंग टूरिंग ऑफिसर (VTO) के 787 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। ये भर्तियां बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में की जानी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
BTSC Touring Veterinary Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
बीटीएससी में टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Related Stories
|
बीटीएससी टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
BTSC TVO Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
बीटीएससी टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कार्य का अनुभव और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अनुमानित सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल-9 (53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये) दी जाती है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC)
|
|
पद का नाम
|
बिहार टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
787
|
|
विज्ञापन संख्या
|
27/2026
|
|
चयन के चरण
|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कार्य का अनुभव और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
|
|
नोटिफिकेशन
|
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
24 सितंबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
23 अक्टूबर 2026
|
|
ऑफिशियव वेबसाइट
|
www.btsc.bihar.gov.in
|
BTSC TVO Recruitment 2026 Eligibility Criteria
बीटीएससी टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास बीवीएससी या बीवीएससी और एएच की डिग्री के साथ बिहार वेटेनरी काउंसिल से परमानेंट रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बीटीएससी टूरिंग वेटेनरी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
-
BTSC TVO Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
