CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें

CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल थे, वे लॉगिन क्रेडेंशियल से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Aug 5, 2026, 16:05 IST
CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी
CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी

CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और कमांडर का रिजल्ट जारी किया है। प्रीलिम्स लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को राज्य के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है। 

प्रीलिम्स लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 7301 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर, 2026 को किया जा सकता है। 

CGPSC SI Result 2026: रिजल्ट जारी 

आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। सीजीपीएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित 341 पदों का 20 गुना अर्थात 6820 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किन्तु पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार 7301 कैंडिडेट का चयन किया गया।

सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सुबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

यहां क्लिक करें - सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 

CGPSC SI Prelims Result 2026: हाइलाइट्स 

सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 सुबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम आज जारी किया गया है। रिजल्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें:

संचालन निकाय
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
परीक्षा का नाम
सूबेदार / सब इंस्पेक्टर कैडर / प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) प्रारंभिक परीक्षा-2024
विज्ञापन संख्या
02/2024/परीक्षा
रिक्तियों की संख्या
341 पोस्ट
प्रारंभिक परीक्षा तिथि
12 जुलाई 2026
फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि
13 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
21 जुलाई 2026
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
03 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
05 अगस्त, 2026 (जारी)
ऑफिशियल वेबसाइट
www.psc.cg.gov.in

CGPSC SI Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

  • सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, ‘सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।

  • नए पेज पर एक पीडीएफ ओपन होगी।

  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।

  • Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates