DSSSB ASO Answer Key 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा, जिसकी लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। डीएसएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिटेंट सेक्शन ऑफिसर/ग्रेड-II, असिस्टेंट मैनेजर, वर्क असिस्टेंट, स्टैटिस्टिकल क्लर्क और पटवारी के कुल 941 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के चयन में टियर-1 परीक्षा, टियर-2 परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, फाइनल मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
डीएसएसएसबी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
DSSSB ASO Exam 2026 में क्या Normalization हो सकता है?
डीएसएसएसबी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की लिखित परीक्षा आमतौर पर तीन शिफ्ट में आयोजित की जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4.00 बजे से 06.00 बजे तक होती है। अगर हम नॉर्मलाइजेशन की बात करें, तो अगर शिफ्ट काफी टफ होती है, तो इस बात की काफी हद तक संभावना है कि नॉर्मलाइजेशन हो सकता है।
Related Stories
DSSSB Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
डीएसएसएसबी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करनी होगी और इसके लिए प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स भी अटैच करने होंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
Answer Key & Objection Link for DSSSB ASO Exam 2026 पर क्लिक करें।
Application Number और Password दर्ज करें।
आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की ओपन हो जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने के लिए NCERT की किताब या अन्य कोई प्रासंगिक दस्तावेज अटैच करें।
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
Submit बटन पर क्लिक करें और आपत्ति का एक प्रिंटआउट रख लें।
DSSSB ASO टियर-2 परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
-
डीएसएसएसबी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर टियर-2 परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पहले एग्जाम का पैटर्न और कौन-सा प्रश्न, कितने अंक का आएगा, यह समझें।
-
समसामयिक मुद्दों, दिल्ली सरकार की योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों, शिक्षा और तकनीक जैसे विषयों पर 250-300 शब्दों में निबंध लिखने का अभ्यास करें।
-
एएसओ को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक शब्दावली, सरकारी कार्यप्रणाली और ऑफिस प्रोसीजर से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों की तैयारी करें।
-
निबंध लिखने की स्पीड बढ़ाएं।
-
डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित पिछली एएसओ/ग्रेड-II परीक्षाओं के टियर-2 पेपर्स को हल करें।
DSSSB ASO Answer Key 2026 से मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें?
डीएसएसएसबी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की उत्तर कुंजी से मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए पहले अंकों का पैटर्न समझना जरूरी है। इस परीक्षा में सही उत्तर के लिए +1 अंक और गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक और प्रश्न छोड़ने पर 0 अंक मिलेंगे। अब आंसर-की से मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए इस फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉर्मूला - अंक = (सही प्रश्नों की संख्या X 1) - (गलत प्रश्नों की संख्या X 0.25)
