MPESB Police SI and Subedar Final Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 7 जुलाई को एमपी पुलिस एसआई ( Sub Inspector) और सूबेदार भर्ती 2025 परीक्षा का फाइनल (फेज-2) रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि तथा मां के नाम के पहले दो अक्षर और आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने होंगे।
एमपी पुलिस SI सूबेदार रिजल्ट हाइलाइट्स
-
भर्ती बोर्ड का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
परीक्षा का नाम: MP पुलिस SI और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026
पद: सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार
फाइनल रिजल्ट: 7 जुलाई 2026
मेरिट लिस्ट: जारी
टॉपर लिस्ट: जारी
आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
रिजल्ट डाउनलोड: आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड
MP Police SI, Subedar Final Result 2026 Download Link
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस SI और सूबेदार भर्ती 2025 के Phase-2 (मुख्य परीक्षा) रिजल्ट का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
MP पुलिस SI और सूबेदार टॉपर लिस्ट 2026
MPESB ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती की मुख्य परीक्षा के अंतिम नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों के साथ-साथ, सिलेक्शन बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवार नीचे इमेज में MP पुलिस SI और सूबेदार भर्ती के टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम और रैंक देख सकते हैं।
एमपी पुलिस SI रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न जानकारी होनी चाहिए:
-
एप्लीकेशन नंबर
-
जन्मतिथि
-
मां के नाम के पहले दो अक्षर
-
आधार संख्या के अंतिम 4 अंक
एमपी पुलिस SI और सूबेदार का फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें।
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
अब English/Hindi का चयन करें।
-
वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में Final Result - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test - 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और मां के नाम के पहले दो अक्षर व आधार के अंतिम चार अंक दर्ज करें।
-
कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
-
भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।
-1783443003615.jpg)