Punjab & Sind Bank LBO Result 2026: पंजाब और सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर फेज 3 रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Punjab & Sind Bank LBO Result 2026: पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लोकल बैंक ऑफिसर फेज 3 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 21, 2026, 18:32 IST
Punjab & Sind Bank LBO Result 2026
Punjab & Sind Bank LBO Result 2026

Punjab & Sind Bank LBO Result 2026: पंजाब और सिंध बैंक ने दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) फेज 3 (इंटरव्यू) की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस स्टेज में कुल 587 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को भाषा प्रवीणता टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। पंजाब और सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर फेज 3 परीक्षा में शामिल होने वालेे उम्मीदवार ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर पर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

PSB LBO Phase III Result 2026 डाउनलोड लिंक 

पंजाब और सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी किया गया था। अब इसका फेज 3 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Stories

पंजाब और सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर फेज 3 रिजल्ट डाउनलोड लिंक 

PSB LBO Result 2026 - हाइलाइट्स

पंजाब और सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या HOHRD/REC/LBO/2026-27 के के तहत कुल 1000 रिक्त पदों को भरना चाहता है। मेरिट लिस्ट की PDF में स्टेट वाइज कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल आदि राज्य शामिल है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम  
पंजाब और सिंध बैंक
पद का नाम 
लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
भर्ती का चरण 
फेज 3 
रिजल्ट 
जारी 
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
21 अक्टूबर 2026 
रिजल्ट फॉर्मेट 
पीडीएफ 
चयनित उम्मीदवार 
587
शॉर्टलिस्ट डिटेल्स 
कैंडिडेट्स के रोल नंबर 
चयन का अगला चरण 
भाषा प्रवीणता टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 
ऑफिशियल वेबसाइट 
punjabandsind.bank.in

Punjab & Sind Bank LBO Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

पंजाब और सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर फेज 3 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पंजाब और सिंध बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  • Punjab & Sind Bank LBO Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • मेरिट लिस्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपने नाम चेक करें।   

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates