Rajasthan LDC Typing Test 2026: राजस्थान एलडीसी टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, यहां देखें नोटिस PDF

Rajasthan LDC Typing Test Schedule 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी ग्रेड-II एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के सेकंड राउंड यानी टाइपिंग स्पीड और दक्षता परीक्षा (Efficiency Test) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में परीक्षा तिथि और अन्य सभी महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।

Oct 23, 2026, 10:38 IST
Rajasthan LDC Typing Test Schedule 2026 चेक करें।
Rajasthan LDC Typing Test Schedule 2026 चेक करें।

Rajasthan LDC Typing Test Schedule 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने 22 अक्टूबर को क्लर्क ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण (Phase-II) के लिए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस चरण में हिंदी और अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड तथा दक्षता परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 से 29 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

कब होगा राजस्थान एलडीसी टाइपिंग टेस्ट

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट (फेस-2) 21, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर 2026 को होगा। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद होने का निर्धारित समय हॉल टिकट पर दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसको ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिस को डाउनलोड करें।

Rajasthan LDC Typing Test Schedule 2026 Notice PDF

Related Stories

4 भागों में होगी टाइपिंग और दक्षता परीक्षा

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा के फेज-II में कुल 4 टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इनमें हिंदी टाइपिंग स्पीड टेस्ट, अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट, हिंदी दक्षता टेस्ट और अंग्रेजी दक्षता टेस्ट शामिल हैं। प्रत्येक टेस्ट 25 अंकों का होगा और इसे पूरा करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र में सामान्य रूप से न्यूनतम 9 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को नोटिस में निर्धारित शर्तों के अनुसार न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट का पैटर्न

टाइपिंग स्पीड टेस्ट में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर पैराग्राफ दिया जाएगा। अंग्रेजी टाइपिंग के लिए लगभग 500 शब्दों का और हिंदी टाइपिंग के लिए लगभग 400 शब्दों का पैराग्राफ होगा। अंग्रेजी में प्रत्येक सही शब्द के लिए 0.05 अंक तथा हिंदी में प्रत्येक सही शब्द के लिए 0.0625 अंक निर्धारित हैं। गलत अक्षर या शब्द लिखने, शब्द छोड़ने, दोहराने, विराम चिह्नों में गलती करने और स्पेसिंग की त्रुटियों पर अंक नहीं दिए जाएंगे।

दक्षता परीक्षा में MS Word और Excel का उपयोग

हिंदी दक्षता परीक्षा MS Word 2013 में और अंग्रेजी दक्षता परीक्षा MS Excel 2013 में होंगी। इसमें पैराग्राफ, टेबल, फॉर्मेटिंग, फॉन्ट, अलाइनमेंट, हेडर-फुटर, स्पेसिंग, बॉर्डर और सेल फॉर्मेटिंग से जुड़े कार्य पूछे जा सकते हैं। दोनों भाषाओं के लिए अलग-अलग 15 प्रश्न दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को केवल निर्देशों में मांगे गए बदलाव करने चाहिए, क्योंकि अनावश्यक एडिटिंग या फॉर्मेटिंग पर अंक नहीं मिलेंगे।

परीक्षा के दिन इन नियमों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटर, कीबोर्ड, माउस और स्क्रीन को टेस्ट कर लें। हिंदी टाइपिंग के लिए DevLys 010 फॉन्ट और निर्धारित कीबोर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, बाहरी कीबोर्ड या कीबोर्ड स्टिकर लाना और शॉर्टकट की का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में समस्या आने पर तुरंत निरीक्षक को सूचित करें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates