RRB Station Master Recruitment 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर 1265 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, इस लिंक से करें Apply

RRB Station Master Recruitment 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबलाइट पर स्टेशन मास्टर के 1265 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री   होना जरुरी है। 

Oct 27, 2026, 13:59 IST
RRB Station Master Recruitment 2026
RRB Station Master Recruitment 2026

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या CEN 08/2026 के तहत आरआरबी स्टेशन मास्टर के 660 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

RRB Station Master Recruitment 2026 आवेदन लिंक 

आरआरबी स्टेशन मास्टर नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। 

Related Stories

आरआरबी स्टेशन मास्टर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

RRB Station Master Recruitment Notification 2026  - हाइलाइट्स 

आरआरबी स्टेशन मास्टर पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह अनुमानित वेतन 35,400 रुपये (लेवल 6, 7वें सीपीसी) दिए जाते हैं।  बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 
पद का नाम 
स्टेशन मास्टर 
विज्ञापन संख्या 
CEN 08/2026 
रिक्त पद 
1265
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
27 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
25 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in 

RRB Station Master Recruitment 2026 Eligibility Criteria

आरआरबी स्टेशन मास्टर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 20 से 33 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

RRB Station Master Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आरआरबी स्टेशन मास्टर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in  पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • अब RRB Station Master Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

RRB Station Master Recruitment 2026 Last Date - आवेदन फीस 

आरआरबी स्टेशन मास्टर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क अलग-अलग है। आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस की बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

कैटेगरी 
फीस 
जनरल / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी 
500/- (सीबीटी में प्रवेश के बाद 400/- रिफंड हो जाएंगे)
एससी / एसटी / पूर्व-सर्विसमैन /महिला / ट्रांसजेंडर / माइनॉरिटी / ईबीसी 
250/- (सीबीटी में प्रवेश के बाद 250/- रिफंड हो जाएंगे)
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates