UP Board 10th-12th Registration Extended: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सेशन 2026-27 के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रओं के एग्जाम रजिस्ट्रेशन से जुड़ी डेट्स में बदलाव किया गया है। रेगुलर और प्राइवेट दोनों कैटेगरी के छात्र, जो किसी कारणवश पहले जारी किए गए टाइम-पीरियड में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएं थे, वह अब कर सकते हैं। इन 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
बोर्ड द्वारा ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों के प्रधानाचार्य एलिजिबल छात्रों से एग्जाम फीस आज 1 सितंबर 2026 तक ले सकते हैं। साथ ही, इसके बाद जमा की गई फीस को State Treasury में 5 सितंबर 2026 की आधी रात तक जमा करना होगा।
Related Stories
UP Board 2027, 10th - 12th Official Revised Schedule
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार रिवाइज्ड डेट्स की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
रिवाइज्ड डेट्स
|
|
संस्था के प्रधान द्वारा प्राप्त परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की तिथि
|
01 सितंबर, 2026
|
|
कोषागार में जमा शुल्क की सूचना व छात्रों के विवरण UPMSP पोर्टल (upmsp.edu.in) पर ऑनलाइन अपलोड करना
|
05 सितंबर, 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक)
|
|
अपलोड किए गए विवरणों की चेकलिस्ट जांचना एवं त्रुटि संशोधन करने की अवधि (Correction Window)
|
06 सितंबर से 11 सितंबर, 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक)
|
|
नामावली एवं कोषपत्र की प्रति क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने हेतु DIOS कार्यालय में जमा करने की तिथि
|
30 सितंबर, 2026 तक
|
UP Board 2027 Registration: गलती सुधारने के लिए Correction Window
बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के दौरान फिल की गई डिटेल्स को चेक और उसमें जरूरी करेक्शन करने के लिए भी टाइम को निर्धारित किया गया है। स्कूल छात्रों की चेकलिस्ट प्राप्त करके उसमें दर्ज विवरण की जांच करेंगे। इस दौरान छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, चुने गए विषय और फोटो जैसी जानकारी को ध्यान से देखा जाएगा।
सुधार के लिए 6 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक का टाइम दिया गया है। हालांकि, इस अवधि में किसी नए छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं एक्सेप्ट किया जा सकेगा। यानी यह विंडो केवल पहले से फिल छात्रों की जानकारी में केरक्शन के लिए होगी।
छात्रों के लिए ट्रेंडिंग अपडेट्स और जरूरी टिप्स
-
आधार कार्ड वेरिफिकेशन जरूरी: बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि छात्र के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि की स्पेलिंग आधार कार्ड के अनुसार ही होनी चाहिए। गलत डेटा अपलोड होने पर एडमिट कार्ड और मार्कशीट में समस्याएं आ सकती हैं।
Correction Window का लाभ उठाएं: 6 से 11 सितंबर तक खुलने वाली करेक्शन विंडो के दौरान छात्र अपने सब्जेक्ट, फोटो या नाम की वर्तनी में हुई गलतियों को अपने स्कूल के माध्यम से सही करवा सकते हैं। ध्यान रहे, इस अवधि में किसी नए छात्र का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-
ऑफिशियल वेबसाइट पर रहें नजर: छात्र या पेरेंट्स किसी भी गलत खबर से बचने के लिए केवल ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर दिए गए निर्देशों पर ही भरोसा करें।
-
समय से पहले जमा करें डॉक्यूमेंट्स: लास्ट डेट में सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है। इसलिए छात्र अपने पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पूर्व कक्षा की मार्कशीट तुरंत अपने विद्यालय में जमा करा दें ताकि स्कूल प्रशासन समय रहते विवरण अपलोड कर सके।
