UP Police SI Final Result 2026 OUT: यूपी पुलिस SI फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर घोषित, यहां देखें Selection List PDF

UP Police SI Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), प्लाटून कमांडर (PAC/SSF) और समकक्ष पदों का परिणाम एवं फाइनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Selection List PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Jul 15, 2026, 09:04 IST
UP Police SI Final Result 2026 जारी हुआ।
UP Police SI Final Result 2026 जारी हुआ।

UP Police SI Final Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 14 जुलाई 2026 को UP Police SI Final Result 2026 जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या PRPB-B (सब-इंस्पेक्टर कैडर)-03/2025 के तहत 4,543 पदों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट और कैटेगरी-वाइज चयन सूची जारी की गई है। इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), प्लाटून कमांडर (PAC), SI स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और महिला सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

UP Police SI Final Result 2026 PDF Download Link

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस SI अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 का PDF लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी कैटेगरी-वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, इस लेख में नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है।

यहां क्लिक करें:- UP Police SI Final Result 2026 PDF

यूपी पुलिस SI फाइनल कट ऑफ 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Final Cut Off 2026 भी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई इमेज में कैटेगरी-वाइज फाइनल कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

UP Police SI Final Result 2026: कितने उम्मीदवार हुए चयनित?

बोर्ड ने कुल 4,543 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया है। इनमें 4,242 पद उप निरीक्षक (SI) सिविल पुलिस, 135 पद प्लाटून कमांडर (PAC)/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, 60 पद विशेष सुरक्षा बल (SSF) प्लाटून कमांडर और 106 पद महिला बटालियन उप निरीक्षक (महिला SI) के शामिल हैं।

यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Final Merit List 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या PRPB-B (सब-इंस्पेक्टर कैडर)-03/2025 के तहत कुल 4,543 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 4,242 सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), 135 प्लाटून कमांडर/PAC, 60 एसआई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और 106 महिला सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें। 

भर्ती बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
भर्ती का नाम
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025
विज्ञापन संख्या
PRPB-B (सब-इंस्पेक्टर कैडर)-03/2025
कुल पदों की संख्या
4,543
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)
4,242
प्लाटून कमांडर/PAC
135
प्लाटून कमांडर/एसआई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स
60
महिला सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)
106
कुल आवेदन
15,75,760
लिखित परीक्षा तिथि
14 और 15 मार्च 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि
14 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, PST, PET, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस SI फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 कैसे तैयार की गई?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की गई थी। इसके बाद पास अभ्यर्थियों की PST, PET और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई। अंतिम मेरिट लिस्ट नॉर्मलाइज्ड स्कोर, मेरिट, अभ्यर्थियों की वरीयता (Order of Preference) और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की गई है।

यूपी पुलिस SI फाइनल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना यूपी पुलिस SI फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तिम चयन परिणाम हेतु लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

कब आएगा यूपी पुलिस एसआई Normalised स्कोरकार्ड?

यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से अपना Normalised Score UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। बोर्ड इस दिन स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव करेगा। अभ्यर्थियों को स्कोरकार्ड देखने की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates