UPMSP 2027 Exam Center Objections Last Date आज, upmsp.edu.in पर करें आवेदन, देखें Notice

UPMSP Exam Centre Objection 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा साल 2027 के बोर्ड एग्जाम के लिए जारी एग्जाम सेंटर लिस्ट पर ऑब्जेक्शन फिल कराने की लास्ट डेट आज (28 अक्टूबर 2026) है। साथ ही, इसके बाद जिला लेवल पर परीक्षण के पश्चात 06 नवंबर 2026 तक रिवाइज्ड और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

Oct 28, 2026, 13:19 IST
UPMSP Exam Centre Objection 2027 Deadline Today
UPMSP Exam Centre Objection 2027 Deadline Today

UPMSP Center List Correction 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा साल 2027 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर के निर्धारण को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड द्वारा एग्जाम सेंटर की प्रोविजनल लिस्ट (Provisional Centre List) ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है।

यदि किसी स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र या पेरेंट्स को इन एग्जाम सेंटर के निर्धारण, छात्र अलॉटेड या आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार के ऑब्जेक्शन या शिकायत है, तो वे आज यानी 28 अक्टूबर, 2026 तक अपना ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं। आज की समय सीमा समाप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा किसी भी नए प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPMSP Exam Centre 2027: मुख्य डिटेल्स और महत्वपूर्ण डेट्स 

यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर निर्धारण और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया से जुड़े मुख्य नंबरों के बारे में जानना चाहते है, तो नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP, प्रयागराज)
एग्जाम साल 
साल 2027 के बोर्ड एग्जाम (हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट)
सेंटर लिस्ट अपलोड करने की डेट
26 अक्टूबर 2026
ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट
आज, 28 अक्टूबर 2026
रिवाइज्ड लिस्ट /आख्या भेजने की डेट
06 नवंबर 2026 तक
ऑफिशियल वेबसाइट

UPMSP 2027 Exam Center Objections Last Date: Notice Here 

एग्जाम सेंटर निर्धारण की पूरी प्रक्रिया और नियम (Examination Centre Allocation Process)

उत्तर प्रदेश शासन के अलग-अलग शासनादेशों और निर्देशों के अनुपालन में साल 2027 के एग्जाम के लिए सेंटर निर्धारण प्रक्रिया तेजी से चल रही है:

  1. आधारभूत सूचनाओं का वेरिफिकेशन: तहसील स्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित और अपडेट कराई गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन प्रविधि से एग्जाम सेंटर का सेलेक्शन किया गया है।
  2. जिलाधिकारी की समिति का परीक्षण: सेलेक्शन एग्जाम सेंटर (छात्र आवंटन सहित) की लिस्ट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए परिषद की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है।
  3. पारदर्शिता सुनिश्चित करना: बोर्ड का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्र को उसके विद्यालय के समीप मानक के अनुरूप सुलभ एग्जाम मिले, जिससे एग्जाम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ऑब्जेक्शन या शिकायत फिल कराने की प्रक्रिया 

यदि छात्र, पेरेंट्स या विद्यालय प्रबंधन को सेंटर निर्धारण लिस्ट में कोई गलती या ऑब्जेक्शन नजर आते है, तो वे निर्धारित प्रारूप के अंदर अपनी बात रख सकते हैं:

  • निर्धारित प्रारूप (Prescribed Format): ऑब्जेक्शन के लिए बोर्ड द्वारा तय किए गए प्रारूप में निम्नलिखित विवरण देना अनिवार्य है:

  • जनपद का नाम
  • संस्था का नाम एवं विद्यालय कोड
  • छात्र/अभिभावक/प्रधानाचार्य/प्रबंधक का नाम एवं मोबाइल नंबर
  • आपत्ति/शिकायत का विवरण एवं युक्तियुक्त कारण
  • आपत्ति के समर्थन में सुसंगत साक्ष्य (Relevant Proofs)
  • ऑनलाइन पोर्टल: संबंधित पक्षकार अपने साक्ष्यों और युक्तियुक्त कारणों सहित अपना ऑनलाइन प्रत्यावेदन upmsp.edu.in के माध्यम से आज ही प्रस्तुत करें।

  • आगे का शेड्यूल: 6 नवंबर तक आएगी रिवाइज्ड लिस्ट 

    • जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) स्तर पर परीक्षण: निर्धारित अंतिम तिथि (28 अक्टूबर) के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त सभी आपत्तियों का सम्यक् परीक्षण करेंगे।
    • समयान्तर्गत निस्तारण: ऑब्जेक्शन का समय सीमा के भीतर निस्तारण करते हुए जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित संस्तुति सहित अंतिम सूची व आख्या 06 नवंबर, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित की जाएगी।

    छात्रों और विद्यालयों के लिए जरूरी निर्देश

    अंतिमतः समय का ध्यान रखें: चूंकि आज अंतिम तिथि है, इसलिए किसी भी तकनीकी देरी से बचने के लिए समय रहते अपनी आपत्तियां पोर्टल पर दर्ज करा दें।

    • सटीक साक्ष्य संलग्न करें: बिना ठोस और युक्तियुक्त साक्ष्यों के दर्ज की गई शिकायतों पर विचार किया जाना कठिन होता है, अतः प्रामाणिक दस्तावेजों के साथ ही प्रत्यावेदन भेजें।

    यहां भी पढ़े: BPSC ASO Mains Result 2026 जारी, डायरेक्ट पीडीएफ करें डाउनलोड 

    Akshara Verma

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates