वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बल्ले से उड़ाया गर्दा ! 19 चौके और 8 छक्के के साथ जड़ा शतक

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने विनू माकड़ ट्रॉफी में तूफानी पारी खेली है। उन्होंने अपने बल्ले से दिल्ली के लिए 173 रन बनाकर अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया है। 

Oct 16, 2026, 17:54 IST
आर्यवीर सहवाग
आर्यवीर सहवाग

क्रिकेट की दुनिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर(Aryavir Sehwag) ने अंडर-19 में विनू मांकड़ ट्रॉफी एलिट टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए तूफानी पारी खेली। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मैच में अपने बल्ले से 143 गेंदों में 173 रनों निकाले और कुल स्कोर को 300 के पास पहुंच दिया। 18 वर्षीय आर्यवीर दिल्ली अडंर-19 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी पारी यादगार रही है। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 32 रन बनाए थे।

टॉस जीतकर लिया था बल्लेबाजी का फैसला

दिल्ली अडंर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। इस कड़ी में आर्यवीर ने अर्नव बग्गा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रन बनाए। हालांकि, अर्नव 47 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान दिल्ली का स्कोर 81 रन का था और धीरे-धीरे 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिल्ली का स्कोर बढ़ा और यह 179 रनों के साथ 4 विकेट पर पहुंच गया। इसके बाद 5वें विकेट के लिए आर्यवीर ने शांतनु यादव के साथ धुआंधार पारी खेलते हुए 89 रनों की साझेदारी की। 

Related Stories

173 रन बनाकर हुए आउट

Aryavir Sehwag ने अपने बल्ले से 8 छक्के और 19 चौके निकालते हुए 173 रन की पारी खेली और 46वें ओवर में आउट हो गए। उनके इस स्कोर के साथ दिल्ली ने कुल 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। 

रूपेश ने ठोका जवाबी शतक

दिल्ली के स्कोर को पछाड़ने के लिए उतरी चंडीगढ़ की टीम से रूपेश ने जवाबी शतक जड़ दिया। उन्होंने पहले विकेट के लिए मीत दहिया के साथ 175 रनों की दमदार साझेदारी पारी खेली। वहीं, दहिया 69 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस लेख को लिखे जाने तक रुपेश 98 गेंदों में 5 छक्के और 18 चौकें लगाकर 136 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वहीं, चंडीगढ़ की टीम ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 231 रन बनाए हैं। अब इस टीम को जीतने के लिए 17 ओवर में 59 रन चाहिए।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates