भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी जनसंख्या है। इस कड़ी में देश का एक केंद्र शासित प्रदेश ऐसा भी है, जो कि सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला प्रदेश है। यहां एक वर्ग किलोमीटर में हजारों लोगों की आबादी है। ऐसे में यहां कदम-कदम पर लोग मिल जाते हैं। इस लेख में हम इस केंद्र शासित प्रदेश के बारे में विस्तार से जानेंगे।
सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला केंद्र शासित प्रदेश
अब हम भारत के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले केंद्र शासित प्रदेश के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि यह दिल्ली है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 11,320 व्यक्तियों की आबादी है। ऐसे में यहां कदम-कदम पर लोग मिल जाते हैं। दिल्ली का कुल एरिया 1484 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 1113 वर्ग किलोमीटर शहरी और 369 वर्ग किलोमीटर में ग्रामीण इलाका आता है।
Related Stories
साल 2011 में कितनी थी दिल्ली की कुल आबादी
साल 2011 में हुई जनसंख्या के आंकड़ों पर गौर करें, तो दिल्ली की कुल आबादी 1,67,87,941 यानि करीब 1.68 करोड़ दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की आबादी 89,87,326 और महिलाओं की आबादी 78,00,615 दर्ज की गई थी। दिल्ली की दशकीय वृद्धि दर यानि 2001 से 2011 तक 21.21 फीसदी रही थी।
2026 में कितनी है दिल्ली की आबादी
साल 2026 में भारत की डिजिटल जनगणना अभियान के तहत हाउस लिस्टिंग के शुरुआती चरण के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की कुल आबादी 2,30,78,796 यानि कि 2.31 करोड़ दर्ज की गई है। यदि इस संख्या की तुलना साल 2011 के 1.68 करोड़ से की जाए, तो यह करीब 37.5% अधिक है।
जनसंख्या घनत्व में टॉप पर आते हैं ये केंद्र शासित प्रदेश
भारत में जनसंख्या घनत्व के मामले में टॉप पर दिल्ली, चंड़ीगढ़ और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश आते हैं। इसमें दिल्ली और चंडीगढ़ दोनों ही उत्तर भारत से हैं, जबकि पुडुचेरी भारत के दक्षिणी हिस्से में है।
-दिल्ली: 11,320 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
-चंडीगढ़: 9,258 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
-पुडुचेरी: 2,547 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
