IPL की इन 5 टीमों का कमाल! देश की सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों में हुई शामिल

आईपीएल की पांच फ्रेंचाइज भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों की लिस्ट ने शुमार हो गयी है। हुरुन इंडिया 500 की एक हालिया रैंकिंग में इन टीमों का नाम शामिल है। इनका कुल मूल्यांकन 71,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

Jun 25, 2026, 16:02 IST
आईपीएल टीम और उनकी वैल्यूएशन
आईपीएल टीम और उनकी वैल्यूएशन

आईपीएल का बोलबाला देश-दुनिया में हर साल बढ़ता ही जा रहा है, आईपीएल अब सिर्फ क्रिकेट का मंच नहीं, बल्कि मजबूत बिजनेस ब्रांड भी बनता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार पांच IPL फ्रेंचाइजियों ने भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है। बता दें कि ताजा आकड़ों के अनुसार, पांच आईपीएल टीमों की कुल वैल्यू 71 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गयी है।

हुरुन इंडिया 500 ने जारी की लिस्ट 

2025 बर्गंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) इस लिस्ट में शामिल हैं। इन पांचों टीमों का कुल मूल्यांकन 71,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है। 

Related Stories

KKR सबसे आगे, CSK और RCB भी टॉप में

बता दें कि वैल्यूएशन के मामले में KKR सबसे आगे रही है। टीम की वैल्यूएशन 20,850 करोड़ रुपये आंकी गया है। इसके बाद CSK 19,550 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। RCB की वैल्यू 16,700 करोड़ रुपये है, आप यहां सभी टीमों की रैंकिंग देख सकते है। 

हुरुन इंडिया 500: आईपीएल टीम और उनकी वैल्यूएशन 

रैंक (2025)
IPL टीम
वैल्यूएशन (करोड़ रुपये में)
270
KKR
20,850
285
CSK
19,550
330
RCB
16,700
343
RR
15,700
390
PBKS
14,050

ब्रांड वैल्यू और फैन बेस बना सबसे बड़ी ताकत

इन टीमों की सफलता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। फैन बेस, मजबूत ब्रांड, स्पॉन्सरशिप से होने वाली आय और डिजिटल पहुंच ने इन्हें देश के बड़े कॉरपोरेट ब्रांड्स की कतार में ला खड़ा किया है। खास तौर पर KKR, CSK और RCB ने अपनी लोकप्रियता साबित की है।

अब सिर्फ खेल नहीं, बड़ा बिजनेस भी है IPL

हुरुन इंडिया के अनुसार, यह भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। पहली बार क्रिकेट टीमों को देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के साथ गिना जा रहा है। यह दिखाता है कि IPL अब केवल क्रिकेट मैदान तक नहीं सीमित है, बल्कि हजारों करोड़ रुपये का कारोबार भी बन चुका है। 

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates