न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, देखें उनके 7 बड़े रिकॉर्ड

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन ने 16 साल लंबे करियर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 378 मैचों में 19,346 रन और 48 शतक बनाए।

Jun 12, 2026, 18:58 IST
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 16 साल तक देश के लिए खेलने के बाद विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले के साथ ही क्रिकेट जगत के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया है।

विलियमसन ने साल 2010 में भारत के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और उसी साल अहमदाबाद में टेस्ट डेब्यू मैच में शतक लगाकर दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। 

रिटायरमेंट पर क्या बोले केन 

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में विलियमसन ने कहा कि वह काफी समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति उनका जुनून हमेशा बना रहा, लेकिन अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है जब वे अपने करियर को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करें। 

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता था कि न्यूजीलैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूं। अगर मैं 100 प्रतिशत नहीं दे सकता, तो आगे खेलना सही नहीं होगा।" 

Related Stories

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन 

केन विलियमसन अपने करियर का अंत न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,346 रन बनाए और 48 शतक जड़े।

टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 110 मैचों में 9,515 रन दर्ज हैं, जिसमें 33 सेंचुरी और 38 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 54.06 रहा, जो उन्हें आधुनिक दौर के महान टेस्ट बल्लेबाजों की कैटेगरी में ला खड़ा करता है।

वनडे क्रिकेट में उन्होंने 175 मैचों में 7,256 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।

कप्तान के तौर पर भी छोड़ी छाप 

विलियमसन सिर्फ शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में भी शामिल रहे। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला, जहां उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

इसके अलावा 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी टीम केन की अगुआई में पहुंची। हालांकि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 में उद्घाटन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीतना रही, जब न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराकर इतिहास रचा था। 

केन विलियमसन के 7 बड़े रिकॉर्ड

  1. न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 19,346 रन।

  • तीनों फॉर्मेट मिलाकर 48 अंतरराष्ट्रीय शतक।

  • 2019 वनडे विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'।

  • न्यूजीलैंड को पहली बार WTC चैंपियन बनाने वाले कप्तान।

  • न्यूजीलैंड को वनडे और टी20 विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने वाले सबसे सफल कप्तानों में शामिल।

  • टेस्ट में 54.06 का शानदार औसत।

  • टेस्ट क्रिकेट में 9,515 रन और 33 शतक।

  • केन विलियमसन को उनके शांत स्वभाव, शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ी को अलविदा कह दिया है।

    Bagesh Yadav

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Just Now

    Result Updates