सर्दियों का मौसम आते ही घरों में गीजर का उपयोग बढ़ जाता है। सुबह नहाने से लेकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म पानी तैयार करने तक, गीजर रोजमर्रा की जरूरत बन जाता है। लेकिन इसके साथ बिजली का बिल भी बढ़ने लगता है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि अगर घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिए जाएं, तो क्या गीजर भी सोलर बिजली से चल सकता है? इसका जवाब है हां, लेकिन इसके लिए सही क्षमता वाला सोलर सिस्टम चुनना जरूरी है।
गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए, यह उसकी बिजली खपत, पैनलों की क्षमता और आपके घर में पहले से लगे सोलर सिस्टम पर निर्भर करता है। आइए, इसे आसान शब्दों में समझते हैं।
2 से 3 kw के गीजर के लिए कितने पैनल चाहिए?
आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक गीजर की क्षमता 2,000 से 3,000 वाट यानी 2 से 3 किलोवाट होती है। दूसरी तरफ, आजकल मार्केट में 400 से 550 वॉट तक की क्षमता वाले सोलर पैनल उपलब्ध हैं।
यदि आप 500 w के पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं, तो अनुमान के माने तो 2,000 वॉट के गीजर के लिए कम से कम 4 पैनल और 3,000 वॉट के गीजर के लिए 6 पैनल की जरूरत होगी।
घर पर लग गया सोलर सिस्टम, फिर भी खाते में नहीं आया सब्सिडी का पैसा, करें यह काम
Related Stories
गीजर के लिए कैसा सोलर सिस्टम चाहिए?
यदि आपके घर में पहले से सोलर पैनल लगे हैं, तो जरूरी नहीं कि आपको अलग से पैनल लगवाने ही पड़ें। सबसे पहले यह देखना होगा कि आपका मौजूदा सिस्टम गीजर का अतिरिक्त लोड उठा सकता है या नहीं।
उदाहरण के लिए, 2 किलोवाट का गीजर चलते समय लगभग 2,000 वॉट बिजली की खपत करता है। अगर उसी समय घर में फ्रिज, पंखे या दूसरे उपकरण भी चल रहे हों, तो इन्वर्टर पर कुल लोड बढ़ जाएगा।
बैटरी वाले सिस्टम में गीजर चलाने से बैटरी भी तेजी से डिस्चार्ज हो सकती है। इसलिए केवल सोलर पैनलों की संख्या नहीं, बल्कि इन्वर्टर और बैटरी की क्षमता पर भी ध्यान देना जरूरी है।
DC सोलर गीजर से भी गर्म कर सकते हैं पानी
यदि आप सोलर से पानी गर्म करना चाहते हैं, तो DC सोलर गीजर सिस्टम एक विकल्प हो सकता है। इसमें उपयुक्त सोलर पैनलों से मिलने वाली बिजली का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए किया जाता है। कुछ सिस्टम में इन्वर्टर की जरूरत भी नहीं होती।
ऐसे सिस्टम में पैनलों की संख्या गीजर की क्षमता और डिजाइन के अनुसार तय होती है।
सोलर वाटर हीटर भी हो सकता है बेहतर विकल्प
यदि आप सिर्फ पानी गर्म करना है, तो सोलर थर्मल वाटर हीटर पर भी विचार कर सकते हैं। यह सोलर बिजली बनाने के बजाय सूर्य की गर्मी से सीधे पानी गर्म करता है।
गीजर के लिए सोलर पैनल लगवाने से पहले क्या देखें?
सोलर सिस्टम खरीदने से पहले अपने गीजर की क्षमता, रोजाना गर्म पानी की जरूरत और घर की छत पर उपलब्ध जगह का आकलन करें। साथ ही, यह भी तय करें कि आपको मौजूदा सिस्टम में बदलाव करना है या पानी गर्म करने के लिए अलग व्यवस्था चाहिए।
