पहले 10 टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान कौन?

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारत की 165 रन की जीत गिल की कप्तानी में छठी टेस्ट जीत थी। इसके साथ ही उन्होंने शुरुआती 10 टेस्ट में जीत के मामले में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।

Aug 20, 2026, 13:22 IST
कोहली और रोहित से आगे निकले गिल
कोहली और रोहित से आगे निकले गिल

टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी सिर्फ टॉस के समय टीम की अगुवाई करना नहीं है। पांच दिन तक चलने वाले मुकाबले में सही प्लेइंग-11 चुनने से लेकर मुश्किल वक्त में फैसले लेने तक, कप्तान की हर रणनीति का असर मैच के नतीजे पर पड़ता है। ऐसे में अगर कोई कप्तान अपने शुरुआती 10 टेस्ट में ही लगातार जीत दिलाने लगे, तो यह उसकी कप्तानी की मजबूत शुरुआत मानी जाती है। 

शुभमन गिल ने भी अपने शुरुआती 10 टेस्ट में 6 जीत दर्ज कर इस खास रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली है। वह अब इस मामले में सिर्फ एक भारतीय कप्तान से पीछे हैं।

कोहली और रोहित से आगे निकले गिल

विराट कोहली को भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने कुल 40 टेस्ट जीते, लेकिन शुरुआती 10 टेस्ट के आंकड़े में उनके खाते में 5 जीत थीं।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी इसी तरह रहा। उन्होंने अपने पहले 10 टेस्ट में भारत को 5 मुकाबलों में जीत दिलाई। यानी शुरुआती दौर के इस खास रिकॉर्ड में गिल ने दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

Related Stories

गिल ने गांगुली की बराबरी की 

शुभमन गिल के लिए यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपने पहले 10 टेस्ट में 6 जीत हासिल की हैं। इस तरह उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारत की 165 रन की जीत गिल की कप्तानी में छठी टेस्ट जीत थी। इसके साथ ही उन्होंने शुरुआती 10 टेस्ट में जीत के मामले में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।

धोनी अब भी नंबर-1

पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तानों की बात करें तो एमएस धोनी अब भी सबसे आगे हैं। धोनी ने अपने शुरुआती 10 टेस्ट में भारत को 7 मैचों में जीत दिलाई थी।

धोनी की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत अंदाज और दबाव में सही फैसला लेने की क्षमता रही। यही वजह है कि उनके कप्तानी करियर की शुरुआत आज भी इस खास आंकड़े में सबसे ऊपर है।

पहले 10 टेस्ट में भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड

रैंक
भारतीय कप्तान
पहले 10 टेस्ट में जीत
1
एमएस धोनी
7
2
शुभमन गिल
6
2
सौरव गांगुली
6
4
विराट कोहली
5
4
रोहित शर्मा
5

कैसा है गिल का टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड 

आंकड़ों पर नजर डालें तो गिल सिर्फ धोनी से पीछे हैं। वहीं गांगुली के साथ उनकी बराबरी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने शुरुआती 10 टेस्ट में 5-5 जीत दर्ज की थीं। गिल की अगुवाई में भारतीय टीम 6 मैचों में जीत और 3 में हार का सामना किया है वहीं एक मैच ड्रा रहा है। 

हालांकि, किसी कप्तान की पूरी सफलता सिर्फ शुरुआती 10 मैचों से तय नहीं होती। लेकिन गिल की शुरुआत निश्चित तौर पर शानदार रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे इस रिकॉर्ड को कितना बेहतर करते हैं।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates