IPL से पहले इंटरनेशनल डेब्यू, अब इस भारतीय ऑलराउंडर के नाम खास रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते ही सरांश जैन ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह IPL की शुरुआत से अब तक सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL में मैच खेलने से पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। 

Aug 24, 2026, 10:11 IST
सरांश जैन की एक खास उपलब्धि
सरांश जैन की एक खास उपलब्धि

भारतीय क्रिकेट में आमतौर पर खिलाड़ी पहले IPL जैसे घरेलू T20 मंच पर अपनी पहचान बनाते हैं और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर शुरू करते हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने IPL में कदम रखने से पहले ही देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल लिया। अब इस खास सूची में सरांश जैन का नाम भी जुड़ गया है।

कोलंबो के सिन्हालेज़ स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते ही सरांश जैन (Saransh Jain) ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह IPL की शुरुआत से अब तक सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL में मैच खेलने से पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने विशेष क्लब में अपना स्थान बना लिया है. 

IPL से पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 3 भारतीय

IPL में कदम रखने से पहले ही इन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।

Related Stories

  • मुरली विजय- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू, नागपुर (2008)

  • मोहम्मद शमी- पाकिस्तान के खिलाफ ODI डेब्यू, दिल्ली (2013)

  • सरांश जैन- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू, कोलंबो SSC (2026)

  • पड्डिकल का लगातार दूसरा शतक

    इसी मुकाबले में देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर भी सुर्खियां बटोरीं। वह भारत के नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर लगातार दो विदेशी टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। 

    उनसे पहले यह कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने किया था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में 106 और 193 रन बनाए थे।

    भारत के लिए 3000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा

    भारत की ओर से 3000 टेस्ट रन सबसे कम उम्र में बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं।

    1. सचिन तेंदुलकर - 23 साल 228 दिन

    2. वीरेंद्र सहवाग - 26 साल 157 दिन

    3. दिलीप वेंगसरकर - 26 साल 263 दिन

    4. शुभमन गिल - 26 साल 349 दिन

    5. कपिल देव - 26 साल 356 दिन

    श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड्डिकल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सरांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल रहे।

    श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (C), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (WK), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

    पहले 10 टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान कौन?

    Bagesh Yadav

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Just Now

    Result Updates