IND vs NZ T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की टी20I सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है।
टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी द्विपक्षीय T20 सीरीज जीतने पर होगी। हालांकि, घरेलू मैदान पर खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। ऐसे में बल्लेबाजों के प्रदर्शन से लेकर गेंदबाजों की रणनीति इस सीरीज में अहम रहने वाला है।
न्यूजीलैंड में भारत का शानदार रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी पिछली दो द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल सीरीज जीती हैं। इस बार भी टीम इसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत हासिल करना चाहेगा।
Related Stories
कब हुआ था आखिरी मुकाबला
भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी T20I मैच 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ICC T20 विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था, जहां भारत ने जीत दर्ज की थी।
कहां देखें IND vs NZ T20 सीरीज लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी। वहीं, टीवी पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports 1 और Sony Sports 5 पर किया जाएगा।
हिंदी में मैच देखने वाले दर्शक Sony Sports 3 का रुख कर सकते हैं, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ प्रसारण Sony Sports 4 पर उपलब्ध होगा।
न्यूजीलैंड में बड़े स्कोर बनाना आसान नहीं
आंकड़ों के मुताबिक, न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले आठ T20 इंटरनेशनल मैचों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। वहीं, भारत में खेले गए पिछले तीन पूरे T20 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे।
भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (WK), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (C), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड T20I शेड्यूल 2026
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के तहत खेले जाने वाले 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पूरा शेड्यूल आप यहां देख सकते है-
पहला T20I- 22 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I- 24 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I- 27 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा T20I- 30 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां T20I- 1 नवंबर, दोपहर 12:30 बजे, सेडन पार्क, हैमिल्टन
