दुनिया की सबसे छोटी जेल, जिसमें रह सकते हैं सिर्फ 2 कैदी

दुनिया में आपने अलग-अलग जेल के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दुनिया की सबसे छोटी जेल के बारे में जानते हैं, जहां सिर्फ 2 कैदी ही रह सकते हैं? यह जेल गुप्त अंधेरे के लिए भी जानी जाती है। इस लेख में हम जेल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Jul 20, 2026, 15:55 IST
सबसे छोटी जेल
सबसे छोटी जेल

आपने दुनिया में कई छोटी-बड़ी और खतरनाक जेल के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी जेल ‘सर्क’ है, जिसमें सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। यह जेल अपने गुप्त अंधेरे के लिए जानी जाती है। खास बात यह है कि इस जेल का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है। जेल का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है। इस लेख में हम इस जेल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

दुनिया की सबसे छोटी जेल कहां है

दुनिया की सबसे छोटी जेल यूनाइटेड किंगडम के अंतर्गत आने वाले एक द्वीप सर्क द्वीप पर स्थित है। यह एक कम आबादी वाला द्वीप है, जहां गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस द्वीप पर सिर्फ ट्रैक्टर और साइकिल को चलने की अनुमति है।

Related Stories

जेल में रह सकते हैं सिर्फ दो कैदी 

इस जेल की क्षमता सिर्फ 2 कैदियों को रखने की है। इसमें दो कोठरियां हैं, जिनमें पहली कोठरी का आकार 6x6 फीट और दूसरी का आकार 6x8 फीट है। यह एक बिना खिड़की वाली इमारत है, हालांकि दोनों कोठरियों को जोड़ने के लिए सामने एक पतला कॉरिडोर बना हुआ है। पहले यहां कुछ भी सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं, लेकिन बाद में यहां कई सुविधाओं को जोड़ा गया है।

कब हुआ था जेल का निर्माण 

सर्क जेल के निर्माण के लिए कोर्ट द्वारा 1832 में आदेश दिया गया था, लेकिन इसका निर्माण 1856 में हुआ। दरअसल, उस समय बजट की कमी की वजह से जेल का निर्माण नहीं हो सका था।

जेल में पहले कैदी की है दिलचस्प कहानी

इस जेल में रहने वाली पहली कैद की अनोखी कहानी है। यहां पहली कैदी एक नौकरानी हुआ करती थी, जिसने अपनी मालकिन का रूमाल चोरी कर लिया था, जिस वजह से उसे 3 दिन की सजा मिली थी। उसे अंधेरे से बहुत डर लगता था, जिस वजह से उस महिला को खुले में बैठने की अनुमति दी गई थी और उसकी सजा पूरी होने तक आसपास की महिलाएं उसके पास बैठा करती थीं। 

सिर्फ छोटी सजा के लिए है जेल 

वर्तमान में भी यह जेल चालू है, जिसमें छोटे अपराध करने वाले कैदियों को अधिकतम 2 दिनों के लिए रखा जाता है। यदि किसी अपराधी ने बड़ा अपराध किया है, तो उसे पड़ोसी बड़े द्वीप ग्वेर्नसे की मुख्य जेल में भेज दिया जाता है।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates