उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो राज्य के 9 जिलों से साझा करता है सीमा, सूफी-संतों की है भूमि

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि एक दूसरे के साथ सीमा साझा करते हैं। इस लेख में हम उस जिले के बारे में जानेंगे, जो राज्य के कुल 9 जिलों के साथ सीमा साझा करता है। 

Aug 4, 2026, 18:32 IST
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य में मौजूद बदायूं जिला ऐसा है, जो कि एक या दो नहीं, बल्कि राज्य के अन्य 9 जिलों से अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में यह इकलौता जिला है, जिसकी सीमा सबसे अधिक जिलों के साथ लगती है। इस लेख में हम इस जिले के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है। राज्य में कुल 28 विकास प्राधिकरण, 75 नगर पंचायत और 351 तहसील हैं। यूपी का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

Related Stories

बदायूं किन 9 जिलों से साझा करता है सीमा 

उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, अलीगढ़, कासगंज और संभल से अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में इस जिले की प्रदेश के अन्य कुल 9 जिलों के साथ सीमा लगती है। 

बदायूं का इतिहास 

बदायूं की स्थापना 10वीं शताब्दी में राजा बुद्ध द्वारा मानी जाती है और यह प्राचीन काल में पांचाल जनपद का हिस्सा हुआ करता था। दिल्ली सल्तनत के समय इस शहर में जामा मस्जिद बनवाई गई थी, जो कि यहां की पहचान हुआ करती थी। बाद में यह शहर सूफी संतों के लिए जाना गया। आपको बता दें कि प्रसिद्ध सूफी संत रहे निजामुद्दीन औलिया का जन्म स्थान भी बदायूं के पटियाली में ही हुआ था। ऐसे में इस जगह का महत्त्व और भी बढ़ जाता है। 

जरी-जरदौजी के लिए है मशहूर 

बदायूं शहर अपने यहां की जरी-जरदौजी और पुदीना खेती के लिए जाना जाता है। यहां की जरी-जरदौजी को एक जिला-एक उत्पाद में भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि बदायूं को पूरे उत्तर-प्रदेश की हस्त-शिल्प राजधानी भी कहा जाता है। इसके अलावा बदायूं शहर पेड़े के लिए मशहूर है। कुछ किताबों में बदायूं को पुदीना खेती की वजह से मेंथा सिटी के नाम से भी लिखा गया है। हालांकि, इसकी मुख्य पहचान जरी-जरदौजी के रूप में होती है।

उत्तर प्रदेश में 4 राज्यों से सीमा साझा करने वाला इकलौता जिला 

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह इकलौता जिला है, जो कि 4 राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि सोनभद्र जिला कई खनिजों का घर भी है। इसके अलावा यह जिला अपने जंगल और पुराने किलों के लिए भी प्रसिद्ध है। 

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates