September Bank Strike: बड़ी अपडेट! यदि आपका बैंक का कोई जरूरी काम कई दिनों से टल रहा है, तो अब उसे और टालना सही नहीं होगा। देशभर के बैंकों में सितंबर में चार दिन हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने 11 सितंबर 2026 को एक दिन और 28, 29 व 30 सितंबर को लगातार तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।
देश के सबसे बड़े बैंकों मे से एक SBI ने भी शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि बैंक ने सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण कुछ सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?
बैंक यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग है कि बैंकों में पांच दिन का वर्किंग वीक लागू किया जाए। यानी अभी की तरह सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी नहीं, बल्कि हर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहें।
इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े इंसेंटिव, रिटायर्ड कर्मचारियों की मेडिकल सुविधाओं और एक्स-ग्रेशिया जैसे कई मुद्दे भी यूनियनों की मांगों में शामिल हैं।
Related Stories
सितंबर में इन तारीखों को रखें याद
11 सितंबर - एक दिन की हड़ताल की घोषणा
28 सितंबर - हड़ताल
29 सितंबर - हड़ताल
30 सितंबर - हड़ताल
यानी महीने के आखिर में लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में अपने बैंक के काम-काज को इस स्थिति को देखते हुए निपटाएँ।
आपका काम जरूरी है तो पहले निपटा लें
यदि आपको बैंक ब्रांच जाकर कैश जमा करना है, चेक जमा/क्लियर कराना है, KYC अपडेट करवाना है या लोन से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो कोशिश करें कि इसे हड़ताल से पहले पूरा कर लें। खासकर चेक से जुड़े भुगतान में देरी हो सकती है, इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है।
UPI और Net Banking का क्या होगा?
घबराने की जरूरत नहीं है। UPI, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य तौर पर चलती रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी तकनीकी समस्या या निर्धारित maintenance के कारण सेवाएं अलग से प्रभावित हो सकती हैं।
देशव्यापी हड़ताल से हो जाएं सावधान
बैंक यूनियनों ने सितंबर की हड़ताल के बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल की भी घोषणा की है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय से निपटा लें अन्यथा आपके काम में रुकावट आ सकती है।
