बोर्ड के एग्जाम जल्द ही शुरू होने वाले हैं ऐसे में पढ़ाई का प्रेशर छात्रों पर बढ़ता जा रहा है| चाहे UP Board, CBSE या अन्य बोर्ड के छात्र हों तनाव सभी छात्रों में एग्जाम को लेकर बना हुवा है| अब जबकि परीक्षाओं के लिए कुछ ही महीने का समय शेष बचा है तो स्टूडेंट्स के मन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि सभी सब्जेक्ट के सिलेबस इतने कम समय में पूरा कर अच्छे अंको से टॉप करने के लिए तैयारी कैसे करें? तो आइये जानते हैं कि कम समय में छात्र कैसे अपना सिलेबस पूरा कर अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं :
1. सिलेबस को वर्गीकृत कर लें :
- सबसे पहले तो आप अपने सिलेबस को वर्गीकृत कर लें – इसके अंतर्गत छात्र अत्यधिक कठिन फिर कठिन और अंत में आसान सब्जेक्टस की तैयारी का विकल्प रखें क्योंकि आसान सब्जेक्ट तो आसानी से तैयार हो जाते हैं|
- लेकिन कठिन चीजों को पाने के लिए समय और मेहनत दोनों ही अधित व्यतित करना पड़ जाता है| इसलिए आप परीक्षा से पहले कठिन और अत्यधिक कठिन विषयों को समझकर याद करने पर ज्यादा ज़ोर दें |
2. नोट्स बनाएं :
- छात्रों के लिए किसी टॉपिक को समझने के लिए इतने कम समय में बहुत सारीं किताबें पढ़ना मुश्किल है| ऐसे में नोट्स बना कर पढ़ना आपके लिए ज्यादा फाईदेमंद साबित होगा|
- आप अनावश्यक व्यस्तता से भी बच सकते है यदि आप अभी से सभी टॉपिक्स के नोट्स तैयार करते जाएँ| नोट्स आपके रिविज़न के लिए सबसे बेस्ट तरीका है|
- किसी भी पढ़े हुवे टॉपिक को समझने या याद रखने में आपके खुद के बनाएं नोट्स आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे|
छात्रों के लिए पुस्तक पढ़ने की कुछ ख़ास रणनीतियां
3. एकाग्रता है ज़रूरी :
- जब भी पढ़ने बैठे हमेशा शांत जगह बैठें जहाँ आप किसी भी प्रकार की गतिविधियों में बिना उलझे केवल पढ़ाई पर ध्यान दे सकें|
- पढ़ाई करते समय ज़रूरत की सभी चीजों को अपने साथ ले कर बैठे ताकि आपको बार- बार किसी भी चीज़ के लिए इधर-उधर जाने की ज़रूरत ना पड़े|
4. लाइब्रेरी :
- कई बार एग्जाम के समय ऐसा होता है कि कोई टॉपिक हमें एक किताब से नहीं समझ आती तथा एक या दो रेफ़रेंस बुक की आवश्यकता होती है| ऐसे में बुक्स के लिए इधर-उधर जाना या किसी से लेने की जगह आप आसानी से अपने स्कूल की लाइब्रेरी से लेकर पढ़ सकते हैं|
- पढ़ाई करने के लिए हमेशा अच्छे बुक्स का चुनाव करें| इसके लिए आप अपने शिक्षक से मदद ले सकते हैं कि आपको किस विषय के लिए कौन सी बुक आवश्यक है|
- पिछले कई वर्षों के प्रश्नपत्रो को जरुर रखें और उनका भी अच्छी तरह प्रैक्टिस करें|
छात्रों के पढ़ाई करने के कुछ खास तरीके
5. एक दिन में दो से ज्यादा विषय पढ़ें :
एक ही काम करते रहने से उस काम से मन उब जाता है और एकाग्रता कम होती जाती है। इस लिए एक ही विषय पूरा दिन पढ़ने की जगह 2 या 3 विषय पढ़ें।- इससे आपके दिमाग को थोड़े-थोड़े समय में बदलाव मिलता रहेगा और आपकी दिलचस्पी भी बनी रहेगी।
- आप दिन के घंटो को अलग-अलग विषयों के लिए बाँट सकते है।
निष्कर्ष – इस लेख में बताये गये टिप्स को अगर आप अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी में आज से ही पालन करना शुरू करें तो बोर्ड एग्जाम में 90% से अधिक मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, ज़रूरत है तो बस एग्जाम की तैयारी नियमित रूप से करने की और साथ ही साथ अपनी तरफ से बोर्ड एग्जाम की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें| आलस्य में चीजों को आगे के लिए मत टालें, इससे सिर्फ नुकसान ही होगा| जो भी पढ़े उसे अच्छी तरह पढ़ें ताकि उसे बार-बार पढ़ने की आवश्यकता न पड़े और बाकि सिलेबस का नुकसान न हो| सवस्थ आहार और व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें| टाइम मनेजमेंट पर खास ध्यान दें|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation