अगर आप TGT, PGT, PRT टीचर बनना चाहते हैं तो आपके अंदर ये 5 क्वालिटी होना आवश्यक है
टीचर का पद हमेशा से समाज में इज्जत और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है.
टीचर का पद हमेशा से समाज में इज्जत और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. न केवल सम्मान की दृष्टि से बल्कि यह जिम्मेदारी का भी पद होता हैं जहाँ आप बच्चों का नहीं बल्कि देश और समाज का भविष्य और दिशा भी तय करते है. इसलिए यदि आप सरकारी स्कूल में टीचर बनने बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह आवश्यक है कि आपके अन्दर कुछ महत्वपूर्ण गुण होना चाहिए जो शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक समेत टीचर बनने की आकांक्षा रखने वाले किसी भी उम्मीदवार के लिए काफी अहम् है.
तो आइये हम बता रहे हैं वो महत्वपूर्ण 5 टिप्स तो आपको सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए अत्यंत आवश्यक है.
1. सरकारी स्कूल टीचर बनने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
पीजीटी बनने के लिए आवश्यक है कि आप ग्रेजुएशन के बाद बीएड (बैचलर ऑफ एजूकेशन) पास हों. यह एक वर्षीय कोर्स है जो कि किसी भी मान्यता प्राप्त प्राइवेट/सरकारी विश्वविद्यालय/कॉलेज/सेंटर से किया जा सकता है. इस कोर्स में आपको टीचिंग प्रोफेशन से जुड़ी बेसिक जानकारियां, आवश्यक स्किल एवं टेकनीक, आदि बताई जाती हैं.
इस कोर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम प्रतिशत / मानदंड ग्रेजुएशन में 50% है.
बीएड कोर्स के सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आप टीचिंग में अपना कैरियर शुरू करने के लिए तैयार हो जाते हैं. आप सीधे इंटरव्यू वाली नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं. इस कोर्स के दौरान करायी जाने वाली सभी एक्टिविटीज का अभ्यास करते रहने की सलाह दी जाती है.
12वीं के बाद भारत में सरकारी नौकरी के अवसर
आप अपने कैरियर में हमेशा उच्च शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ सकते हैं. बीएड एवं पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आप एमएड (मास्टर ऑफ एजूकेशन) करके टीचिंग में मास्टर्स करके हायर क्लासेस में टीचिंग के लिए योग्य हो सकते हैं, इससे आप पीजीटी टीचर बन सकते हैं.
यदि आप यह रेगुलर कोर्स नहीं कर सकते हैं तो आपको 3-8 महिने वाले शॉर्ट-टर्म कोर्स करने चाहिए, जो कि समकक्ष माने जाते हैं और आपको इस फील्ड के लिए योग्य बनाते हैं. कई ऐसे सेंटर व संस्थान हैं जो कि राज्य सरकारों से मान्यता प्राप्त होते हैं.
सरकारी नौकरी की राह में मिले असफलताओं से नहीं हों निराश
2. दृढ़ - निश्चय
आपको इस प्रोफेशन में आने के लिए 100% दृढ़ – निश्चय वाला व्यक्ति होना चाहिए क्योंकि विभिन्न आयु समूहों एवं कक्षाओं के बच्चों के संभाल पाना आसान काम नहीं है. आपको दूसरों के नई व अच्छी बातें सिखाने के लिए दृढ़-निश्चयी होना चाहिए ताकि वे अपना भविष्य सुरक्षित रख सकें.
सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी 10 टिप्स
3. धैर्य
सरकारी स्कूल का एक अच्छा टीचर बनने के लिए आपमें अत्यंत धैर्यवान होना चाहिए. आपको हर समय शांत रहने की आदत डालनी चाहिए. आपको पता होना चाहिए कि कैसे छात्रों की देखभाल करें और आस-पास की घटनाओं के बारे में उनकी समझ को विकसित करें. आपको छात्रों की मूल प्रकृति को समझना और जहां आवश्यक हो उन्हें प्रोत्साहित करने आना चाहिए.
कम समय और थोड़े प्रयास में कैसे पाएं सरकारी नौकरी?
4. काउंसलिंग
यह आवश्यक है कि छात्रों की समय – समय पर काउंसलिंग हो ताकि वे स्कूल या बाहर कोई गलत आदत न अपनाएं. इससे वे अनुशासित बने रहते हैं. आपको उनकी समस्याओं को धैर्य के साथ सुनना चाहिए और निर्णय/हल बताना चाहिए. यदि वे काफी चिंतित हों तो आपको उनकी काउंसलिंग करना आना चाहिए.
5. क्रिएटिविटी
टीचिंग के तरीकों को आप कितनी क्रिएटिविटी के साथ अपनाते हैं इसी पर टीचिंग की गुणवत्ता निर्भर करती है. आपको टीचिंग प्रॉसेस को आसान व क्रिएटिव बनाने आना चाहिए. आपको बेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल टीचिंग में करना चाहिए. पिक्चर, कलर्स, साउंड्स, वीडियो, आदि सभी लर्निंग को छात्रों के लिए आसान बनाते हैं.
उपरोक्त गुणों के साथ-साथ कई अन्य भी आवश्यक हैं, जैसे -
• सिलेबस एवं कैरिकुलम को लागू करने से जुड़ी चीजों के बारे में अपनी समझ को विकसित करना चाहिए.
• कैरिकुलम एवं एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज, जैसे पिकनिक, मूवीज, कॉम्पीटिशन, आदि की प्लानिंग में आपको काफी तेज होना चाहिए.
• अपनी ड्यूटी के संबंध में अपने कलिग एवं अन्य कर्मियों के साथ सहयोग करना आपको आना चाहिए.
यदि आपको लगता है किए आपमें ये सभी स्किल/क्वालिटीज हैं तो आप निश्चित तौर पर सरकारी स्कूल में बनने के लिए बेस्ट उम्मीदवार हैं.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.