RBSE 12th Science And Commerce Result 2023 OUT: जारी हुए राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे, साइंस में 95 फीसदी तो कॉमर्स में 96 फीसदी हुए पास
RBSE Class 12th Board Result 2023 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपने अंक जागरण जोश की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. नीचे दिए गए रिजल्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट
RBSE 12th Rajasthan Board Result 2023 Declared : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के अपना रिजल्ट देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड ने आज शाम दोनों स्ट्रीम के नतीजे जारी किये हैं. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट के साथ ही जागरण जोश के पेज पर भी देख सकते हैं.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से जारी रिजल्ट में कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 96.60 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. जबकि साइंस स्ट्रीम में 95.65% विद्यार्थी सफल हुए हैं.
RBSE Rajasthan Board Result 2023 12 th साइंस रिजल्ट के लिए यहाँ क्लिक करें
RBSE Rajasthan Board Result 2023 12 th कॉमर्स रिजल्ट के लिए यहाँ क्लिक करें
बारहवीं विज्ञान में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत रहा 97.39 फीसदी है. बारहवीं विज्ञान में छात्रों की सफलता का प्रतिशत 94.72 फीसदी रहा. बारहवीं विज्ञान में सकल परिणाम 95.65% रहा.
12th science Girls - 97.39%
12th science boys - 94.71%
बारहवीं वाणिज्य में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 98.01 फीसदी रहा. 12वीं वाणिज्य में छात्रों की सफलता का प्रतिशत 95 .85% रहा. बारहवीं वाणिज्य का सकल परिणाम 96.60% रहा.
12 commerce girls - 98.01%
12th commerce boys - 95.85%
राजस्थान बोर्ड इस बार भी अपना रिजल्ट एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा जिसेक बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट यानी rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर चेक कर सकेंगे.
RBSE Rajasthan Board Result 2023 Kab Aayega?
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 |
| परीक्षा का नाम | 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 |
| RBSE Class 10th परीक्षा की तारीखें | 16 मार्च से 13 अप्रैल 2023 |
| RBSE Class 12th परीक्षा की तारीखें | 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीखें | 18 मई 2023 |
| RBSE ऑफिसियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in. |
RBSE 10th,12th Board Result 2023 कैसे चेक करें? (How to check RBSE Class 10th, 12th Board Result)
रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद, परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं -
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर राजस्थान 10वीं /12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: उन्हें चेक और डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें
RBSE 10th,12th Board Result 2023 SMS से कैसे चेक करें? ( How to Check RBSE Class 10th, 12th Board Result 2023 via SMS)
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट के न चलने या स्लो चलने की स्थित में या इन्टरनेट न होने की स्थित में sms के माध्यम से भी देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षार्थी टाइप करें RJ12A(स्पेस)रोल नंबर- इसे 5676750/56263 पर भेजें
- साइंस स्ट्रीम के परीक्षार्थी टाइप करें RJ12S(स्पेस)रोल नंबर- इसे 5676750/56263 पर भेजें
- कॉमर्स स्ट्रीम के परीक्षार्थी टाइप करें RJ12C(स्पेस)रोल नंबर- इसे 5676750/56263 पर भेजें
थोड़ी ही देर में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा
RBSE Class 12th पिछले वर्षों की टॉपर्स लिस्ट
| टॉपर | वर्ष | प्रतिशत |
| श्याम सुंदर शर्मा (साइंस स्ट्रीम) | 2020 | 99.60% |
| पुनीत माहेश्वरी (साइंस) | 2019 | 99% |
| विश्वेंद्र सिंह | 2018 | 99.4% |
| दीक्षा अग्रवाल | 2018 | 97.6% |
उल्लेखनीय है कि राजस्थान बोर्ड के पिछले वर्ष 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की थी.
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 में उपलब्ध विवरण
- परीक्षा का नाम (आरबीएसई 12वीं/10वीं/8वीं)
- रोल नंबर
- विषयों
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विद्यालय का नाम
- विषयवार अंक
- ग्रेड
- कुल मार्क
- प्रतिशत
- परिणाम की स्थिति/समग्र ग्रेड
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com