NTA Exam Calendar OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया 14 बड़े एग्जाम का कैलेंडर, जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET की डेट्स जारी

NTA Exam Calendar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027, यूजीसी नेट (दिसंबर साइकिल), सीयूईटी पीजी 2027 और सीमैट समेत कुल 14 प्रमुख नेशनल एग्जाम का फाइनल कैलेंडर वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। जेईई मेन सेशन -1 के एग्जाम 22 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे। छात्र यहां से ऑफिशियल कैलेंडर को डाउनलोड करें।

Oct 22, 2026, 13:46 IST
NTA Exam Calendar OUT
NTA Exam Calendar OUT

NTA Exams Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आने वाले सेशन के 14 प्रमुख नेशनल लेवल के एडमिशन, एलिजिबिलिटी और एंट्रेंस एग्जाम का ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर (NTA Examination Calendar) वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। देश भर के लाखों छात्रों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस कैलेंडर में JEE Main 2027 (Session 1), UGC NET (December Cycle), CUET PG 2027, CMAT, NIFT और सैनिकी स्कूल एंट्रेंस एग्जाम जैसी बड़े एग्जाम की प्रस्तावित डेट्स को जारी कर दी गई है।

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध इस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, ये सभी एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Mode) और पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी। छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर पूरा शेड्यूल PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA Exam Calendar: 14 प्रमुख एग्जाम का शेड्यूल 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी 14 महत्वपूर्ण एग्जाम की डेट्स और डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में शामिल है। 

Related Stories

क्रम 
एग्जाम का नाम 
प्रस्तावित डेट्स 
अवधि 
1
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) प्रवेश परीक्षा
6 दिसंबर 2026
1 दिन
2
स्वयं (SWAYAM) एग्जाम 
8 से 12 दिसंबर 2026
5 दिन
3
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) एंट्रेंस एग्जाम 
13 दिसंबर 2026
1 दिन
4
UGC NET (दिसंबर साइकिल)
14 से 19 दिसंबर 2026 (बफर: 20-21 दिसंबर)
6 दिन
5
Joint CSIR-UGC NET (दिसंबर साइकिल)
20 से 21 दिसंबर 2026
2 दिन
6
आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC) एग्जाम
4 जनवरी 2027
1 दिन
7
श्रेष्ठा (SHRESHTA - NETS)
10 जनवरी 2027
1 दिन
8
NIFT एंट्रेंस एग्जाम 
10 जनवरी 2027
1 दिन
9
JEE (Main) 2027 सेशन-1 (Session 1)
22, 23, 24, 28, 29, 30 जनवरी 2027 (बफर: 31 जनवरी)
6 दिन
10
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE)
31 जनवरी 2027
1 दिन
11
CMAT (कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट)
7 फरवरी 2027
1 दिन
12
NITTT पार्ट 1
26 से 27 फरवरी 2027
2 दिन
13
CUET (PG) 2027
1-5, 8, 12-20, 24-25 मार्च 2027 (बफर: 30-31 मार्च)
17 दिन
14
NITTT पार्ट 2
5 और 7 मार्च 2027
2 दिन

NTA Exam Calendar OUT: यहां क्लिक करें

प्रमुख राष्ट्रीय एग्जाम के आयोजन का डिटेल्ड 

1. JEE Main 2027 सेशन-1 का शेड्यूल

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE Main 2027 का पहला सेशन जनवरी 2027 के फाइनल विक में आयोजित होगा। NTA के अनुसार, यह एग्जाम 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027 को अलग-अलग शिफ्ट्स में होगी, जबकि 31 जनवरी 2027 को बफर डे के रूप में रिजर्व रखा गया है। इसके माध्यम से NIT, IIIT और अन्य CFTIs में ग्रेजुएशन बी.टेक/बी.ई सिलेब्सों में एडमिशन प्रवेश मिलता है।

2. UGC NET दिसंबर 2026 साइकिल

असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की पात्रता तय करने वाले UGC NET दिसंबर एग्जाम 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक 6 दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए CSIR UGC NET का आयोजन 20 और 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

3. CUET PG 2027 की डेट्स 

देश की केंद्रीय और भाग लेने वाले अन्य यूनिवर्सिटीज के पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) सिलेब्सों में एडमिशन लेने के लिए होने वाले CUET PG 2027 एग्जाम मार्च 2027 में 17 दिनों के विस्तृत विंडो में आयोजित होगी। यह एग्जाम 1 से 25 मार्च 2027 के बीच अलग-अलग राउंड में संपन्न कराई जाएगी।

NTA Exam Calendar 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

NTA Exams Schedule को ऑफिशियल पोर्टल से एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर मौजूद Latest @ NTA सेक्शन में जाएं।
  3. NTA Examination Calendar वाले लिंक को सेलेक्ट करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही पूरा एग्जाम शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा। 
  5. फिर, इसे अपने पास डाउनलोड कर लें। 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates