PSSSB Group D Admit Card 2026: पीएसएसएसबी ग्रुप D एडमिट कार्ड जल्द जारी, ये रहे डाउनलोड के सिंपल स्टेप्स

PSSSB Group D Admit Card 2026: पीएसएसएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप D की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 22, 2026, 13:32 IST
PSSSB Group D Admit Card 2026
PSSSB Group D Admit Card 2026

PSSSB Group D Admit Card 2026: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड (PSSSB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर ग्रुप D की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसका एग्जाम 25 अक्टूबर 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगा। पीएसएसएसबी विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रप D की परीक्षा के माध्यम से सर्वेंट और वॉचमैन सहित अन्य 2,098 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।

पीएसएसएसबी ग्रुप D की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

PSSSB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

पीएसएसएसबी ग्रुप-डी की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती .या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक नीचे भी प्रदान कर दिया जाएगा। 

Related Stories

PSSSB Group D Hall Ticket 2026 - हाइलाइट्स 

पंजाब ग्रुप-डी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पहले से ही अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना करना ना पड़ें। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड (PSSSB)
विज्ञापन संख्या 
04/2026
पद का नाम 
सर्वेंट और वॉचमैन सहित अन्य ग्रुप D पद 
रिक्त पद 
2,098
परीक्षा की तिथि 
25 अक्टूबर 2026
परीक्षा का मोड 
ऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
जल्द 
चयन प्रक्रिया 
लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 
ऑफिशियल वेबसाइट 
sssb.punjab.gov.in

PSSSB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

पीएसएसएसबी ग्रुप D का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें। 

  • PSSSB Group D Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।     

  •  


    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates