UP TGT Salary 2026: यूपी टीजीटी इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं

UP TGT Salary 2026: यूपीईएसएससी टीजीटी सैलरी 2026 ऐसे उम्मीदवारों के लिए मुख्य आकर्षण है, जो यूपी टीजीटी भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं। यूपी टीजीटी टीचर पोस्ट के लिए उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाती है। उम्मीदवार सैलरी स्ट्रक्चर, इन हैंड सैलरी, करियर ग्रोथ सही अन्य डिटेल्स नीचे लेख में देख सकते हैं।

Oct 26, 2026, 16:46 IST

UP TGT Salary 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी टीजीटी एक स्टेबल सरकारी नौकरी है, जो आकर्षक सैलरी स्ट्रक्चर, जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के साथ अहम कई लाभ देती है। उत्तर प्रदेश टीजीटी पोस्ट के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 7 के अनुसार सैलरी दी जाती है। जिसमें DA,HRA, मेडिकल और पेंशन के लाभ शामिल हैं। 

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यूपी टीजीटी सैलरी स्ट्रक्चर, इन हैंड सैलरी, जॉब प्रोफाइल, प्रमोशन और करियर ग्रोथ के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। 

यूपी टीजीटी सैलरी स्ट्रक्चर 2026

यूपी टीजीटी सैलरी स्ट्रक्चर 2026 में बेसिक पे, महंगाई भत्ता, हाउंस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस जैसे फायदे शामिल हैं। उम्मीदवार महीने की सैलरी पोस्टिंग के शहर पर निर्भर करती है। उम्मीदवार अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

Related Stories

वेतन 
राशि
मूल वेतन
₹44,900
महंगाई भत्ता (DA)
₹22,450
मकान किराया भत्ता (HRA)
₹4,000 - ₹10,000
परिवहन भत्ता
₹2,000 - ₹4,000
चिकित्सा भत्ता
नियमों के अनुसार
सकल वेतन
₹58,000 - ₹70,000
कटौती (NPS, PF, Tax)
₹4,000 - ₹7,000
इन हैंड सैलरी 
₹55,000 - ₹65,000

यूपी टीजीटी इन हैंड सैलरी 2026

यूपी टीजीटी की इन हैंड सैलरी (लेवल 7) के अंतर्गत 44,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाता है। एक टीचर को पीएफ, नेंशनल पेंशन स्कीम, प्रोफेशनल टैक्स और दूसरी लागू कटौती के बाद मिलती है।

शहर की श्रेणी अपेक्षित इन-हैंड वेतन
मेट्रो / शहरी क्षेत्र ₹60,000 – ₹65,000
अर्ध-शहरी क्षेत्र ₹57,000 – ₹62,000
ग्रामीण इलाकों ₹55,000 – ₹58,000

यूपी टीजीटी जॉब प्रोफाइल

UP TGT भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू दोनों राउंड पास करने होंगे। UP TGT जॉब प्रोफाइल में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

  • इस प्रोसेस से चुने गए कैंडिडेट्स को सरकारी स्कूलों में छठी क्लास से दसवीं क्लास तक पढ़ाना होता है।
  • इस जॉब के लिए कैंडिडेट के पास अच्छी टीचिंग स्किल्स होनी चाहिए। जो टीचर अच्छा परफॉर्म करते हैं, उनके करियर में आगे बढ़ने की अच्छी गुंजाइश होती है

यूपी टीजीटी भत्ते और अतिरिक्त लाभ

यह बात तो सब जानते हैं कि ज़्यादातर कैंडिडेट सरकारी नौकरी को उसके साथ मिलने वाले फायदों और सुविधाओं की वजह से पसंद करते हैं। कर्मचारियों को कई फायदे और दूसरे फायदे मिलते हैं:

  • वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन
  • पर्याप्त पैतृक और मातृ अवकाश
  • चिकित्सकीय सुविधाएं
  • व्यावसायिक विकास
  • स्वास्थ्य बीमा
  • एलटीसी सुविधा
  • छुट्टियां
  • बोनस
  • शिक्षा भत्ता।
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates