UPSC CAPF Exam 2026 Analysis: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का शिफ्ट-वाइज विश्लेषण देखें यहां

UPSC CAPF Exam 2026 Analysis: यूपीएससी आज दो शिफ्ट में सीपीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। पहली शिफ्ट का एग्जाम समाप्त हो चुका है।  इसमें सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता का पेपर हुआ था। अब दूसरी शिफ्ट का एग्जाम हो रहा है। आगे नीचे लेख में हम आपको यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का शिफ्ट-वाइज विश्लेषण के बारे में बताएंगे।  

Jul 19, 2026, 17:30 IST
UPSC CAPF Exam 2026 Analysis
UPSC CAPF Exam 2026 Analysis

UPSC CAPF Exam 2026 Analysis: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) दिनांक 19 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन कर रहा है। इस शिफ्ट में ऑबजेक्टिव (सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता) का पेपर हुआ था। फिलहाल इस शिफ्ट के बारे में उम्मीदवारों से यह फीडबैक आ रहा है कि पेपर मध्यम से कठिन रहा। हमारे एक्सपर्ट् द्वारा पेपर के गहन विश्लेषण के बाद परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा की दूसरी शिफ्ट 2.00 बजे से शुरू हो चुकी है, जो शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें सब्जेक्टिव (सामान्य अध्ययन और निबंध)जुड़ा पेपर आएगा।

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का विश्लेषण उम्मीदवारों को एग्जाम में अपने प्रदर्शन को समझने और सलेक्शन के अगले प्रोसेस के लिए अपनी संभावनाओं का आकलन करने में मदद करेगा।  

UPSC CAPF Exam 2026 Analysis - हाइलाइट्स 

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक-दक्षता-चिकित्सा परीक्षण और इंटरव्यू शामिल है। आज लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक-दक्षता-चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। आप जरूरी डिटेल्स के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।    

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का नाम 
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा
पद का नाम 
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडें
रिक्त पदों की संख्या 
349 
कुल पेपर 
पेपर 1 - सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता और पेपर 2 - सामान्य अध्ययन और निबंध
शिफ्ट 
पहली शिफ्ट - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
प्रश्नों के प्रकार 
ऑबजेक्टिव और सब्जेक्टिव 
ऑफिशियल वेबसाइट 
www.upsc.gov.in

UPSC CAPF Exam Pattern 2026

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के पेपर-1 में कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 250 अंक के थे। इसमें 0.66 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। इसमें प्रश्न पॉलिटी, इकोनॉमिक्स, साइंस, इतिहास और करंट अफेयर्स से पूछे गए थे। परीक्षा का दूसर पेपर सब्जेक्टिव टाइप होगा। इसमें प्रश्न जनरल स्टडी, निबंध और कॉम्परिहेंशन से आएंगे, जो कि कुल 200 अंकों के होंगे। 

विषय 
प्रश्नों की संख्या 
कुल अंक 
अवधि 
सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता
125
250
2 घंटे
जनरल स्टडी, निबंध और कॉम्परिहेंशन
6 सब्जेक्टिव टाइप
200
3 घंटे
कुल
 
450
 

UPSC CAPF Exam 2026 Analysis: डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स 

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का पहला पेपर (सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता) सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विषय
डिफिकल्टी लेवल
प्रश्नों की संख्या
गुड अटैंप्ट्स 
रीज़निंग और गणित 
मध्यम 
12-15
जल्द अपडेट
साइंस (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी)
आसान से मध्यम 
28-30
जल्द अपडेट
करंट अफेयर्स 
मध्यम 
12-15
जल्द अपडेट
इंडियन पॉलिटी 
मध्यम से मुश्किल 
10-12
जल्द अपडेट
इतिहास (प्राचीन, मध्यम और आधुनिक) 
मध्यम  
14-16
जल्द अपडेट
इकॉनोमिक्स 
आसान से मध्यम  
6-8
जल्द अपडेट
भूगोल (भारत और विश्व)
मध्यम से मुश्किल 
10-12
जल्द अपडेट
कंप्यूटर 
मध्यम 
4-6
जल्द अपडेट
पर्यावरण 
मध्यम से मुश्किल 
4-6
जल्द अपडेट
 
मध्यम से मुश्किल
125
जल्द अपडेट

UPSC CAPF Exam 2026  डिफिकल्टी लेवल पेपर 2 

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का पेपर-2 दोपहर 02.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया गया था। पेपर सब्जेक्टिव था। इसमें  सामान्य अध्ययन और निबंध से जुड़े प्रश्न आए थे।  उम्मीदवारों से प्राप्त शुरुआती फीडबैक के अनुसार, पेपर का ओवरऑल लेवल मध्यम से कठिन था। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय
डिफिकल्टी लेवल 
निबंध लेखन
मध्यम 
डिबेट 
मध्यम से कठिन
सार-लेखन
मध्यम
रिपोर्ट्स
मध्यम से कठिन 
अपठित गद्यांश
कठिन
व्याकरण और शब्दावली 
मध्यम 
ओवरऑल
मध्यम से कठिन 
 
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates