8th Pay Commission: सिर्फ सैलरी नहीं, HRA, पेंशन और भत्तों में भी हो सकते है ये बड़े बदलाव

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग का सीधा लाभ करीब 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने आयोग को वेतन, भत्तों, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा है। चलिए वेतन आयोग से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देखते है।  

Jul 13, 2026, 11:17 IST
NPS, UPS, पेंशन और ग्रेच्युटी पर रहेगा विशेष फोकस
NPS, UPS, पेंशन और ग्रेच्युटी पर रहेगा विशेष फोकस

देश में इन दिनों ८वें वेतन आयोग की चर्चा जोरों से है, और लोगों के मन में केवल एक सवाल आता है कि नए वेतन के लागू होने के बाद सैलरी कितनी बढ़ेगी, लेकिन आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि 8वां वेतन आयोग सिर्फ वेतन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, इसकी सिफारिशें केंद्रीय कर्मचारियों की पूरी वेतन व्यवस्था, भत्तों, पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स में बड़े बदलाव ला सकती हैं। इतना ही नहीं, इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, हर वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों की आय बढ़ने से बाजार में खर्च बढ़ता है। इससे घरों की खरीद, उपभोक्ता मांग और कारोबार को गति मिलती है। 

लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा

8वें वेतन आयोग का सीधा लाभ करीब 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। वहीं, अप्रत्यक्ष रूप से करोड़ों परिवार, उद्योग और राज्य सरकारें भी इसकी सिफारिशों की जद में आएंगे।

Related Stories

जैसी पोस्टिंग वैसा HRA 

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) कर्मचारियों के बेसिक वेतन के आधार पर तय होता है। ऐसे में यदि 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी बढ़ती है तो HRA भी अपने आप बढ़ेगा। हालांकि HRA में वास्तविक बढ़ोतरी सरकार द्वारा तय किए जाने वाले फिटमेंट फैक्टर और कर्मचारी की पोस्टिंग वाले शहर की कैटेगरी पर निर्भर करेगी। 

कर्मचारियों और पेंशनर्स से लिए जा रहे सुझाव 

आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन और अन्य हितधारकों से लगातार सुझाव ले रहा है, जहां चर्चाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में 6 और 7 जुलाई को भुवनेश्वर और 9 और 10 जुलाई 2026 को कोलकाता में बैठकें आयोजित की गईं।

केंद्र सरकार ने आयोग को वेतन, भत्तों, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा है। 

8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े बदलाव 

8वें वेतन आयोग के तहत कौन से बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है, उसकी कुछ डिटेल्स आप यहां देख सकते है- 

सभी भत्तों की होगी समीक्षा 

आयोग मौजूदा सभी भत्तों और उनसे जुड़े नियमों की समीक्षा करेगा। इसके तहत कई भत्तों के नियम आसान किए जा सकते हैं, पात्रता में बदलाव हो सकता है या कुछ भत्तों का विलय भी किया जा सकता है। 

प्रदर्शन के आधार पर मिल सकता है ज्यादा फायदा  

आयोग बोनस और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (Performance Incentives) की मौजूदा व्यवस्था की भी समीक्षा करेगा। इससे भविष्य में कर्मचारियों की कार्यकुशलता, उत्पादकता और प्रदर्शन को पहले से ज्यादा महत्व दिया जा सकता है।

NPS, UPS, पेंशन और ग्रेच्युटी पर रहेगा विशेष फोकस

8वां वेतन आयोग राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS), डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और अन्य पेंशन लाभों की समीक्षा करेगा। इसके अलावा NPS से बाहर के कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था में भी सुधार की संभावना है।

निजी क्षेत्र की सैलरी से भी होगी तुलना

आयोग केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSUs) और निजी क्षेत्र में मिलने वाले वेतन, सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों को भी देखेगा। इसका उद्देश्य ऐसी वेतन व्यवस्था तैयार करना है, जिससे सरकार योग्य कर्मचारियों को आकर्षित कर सके और उन्हें लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखे। 

अंतिम रिपोर्ट से पहले भी आ सकती हैं सिफारिशें

आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट 18 महीने के भीतर सरकार को सौंपनी है। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है। यानी कुछ अहम सिफारिशों पर सरकार अंतिम रिपोर्ट आने से पहले भी फैसला ले सकती है।

सिर्फ वेतन बढ़ाने की कवायद नहीं

8वां वेतन आयोग केवल सैलरी बढ़ाने का मामला नहीं है। इसकी सिफारिशें आने वाले वर्षों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्तों, पेंशन, ग्रेच्युटी और पूरी सेवा व्यवस्था की दिशा तय करेंगी।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates